एक्सप्लोरर

अस्पताल की उस गलती से चली गई थी Amrish Puri की जान! एक्टर को पहले ही हो गया था मौत का आभास

Amrish Puri: बॉलीवुड के बेहतरीन विलेन रहे अमरीश पुरी आखिरी दिनों में काफी दर्द में थे. उनके बेटे राजीव पुरी ने पिता अमरीश पुरी की बीमारी और आखिरी दिनों को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी.

Amrish Puri: जब भी बात हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन और खूंखार विलेन की होती है तो सबसे पहले जेहन में नाम आता है दिग्गज और दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी का. अमरीश पुरी साहब के जैसे दूसरा विलेन बॉलीवुड के इतिहास में और कोई नहीं हुआ. 

अमरीश पुरी अपनी मौजूदगी से हीरो तक के होश उड़ा दिया करते थे. अमरीश पुरी साहब अपनी लंबी चौड़ी कद-काठी, रौबदार आवाज और गजब की अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया करते थे. हालांकि अमरीश पुरी को अपनी मौत का एहसास पहले ही हो गया था. उनके बेटे राजीव पुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान पिता के आखिर दिनों की दास्तां सुनाई थी.

अमरीश पुरी को हो गई थी खून की बीमारी


अस्पताल की उस गलती से चली गई थी Amrish Puri की जान! एक्टर को पहले ही हो गया था मौत का आभास

राजीव पुरी ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में पिता अमरीश पुरी को लेकर कहा था कि, '2003 में गुड्डू धनोआ की फिल्म 'जाल: द ट्रैप' की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में शूटिंग चल रही थी. वहीं पर पापा अमरीश पुरी का एक्सीडेंट हुआ था. उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थीं. चेहरे और आंख पर बहुत चोट थी और काफी खून भी बह गया था. तुरंत ही पापा को हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें खून की जरूरत है. खून चढ़ाया गया, लेकिन उसी दौरान कुछ गड़बड़ हो गई क्योंकि इसके बाद पापा को खून से जुड़ी बीमारी मायलोइड्सप्लास्टिक सिंड्रोम हो गया.'

अमरीश पुरी को हो गया था मौत का आभास

अमरीश पुरी को इस घटना के बाद अपनी मौत का आभास हो गया था. राजीव के मुताबिक धीरे-धीरे पिता को खून की कमी बनने लगी थी. राजीव ने कहा कि, 'पापा बुरी तरह घबरा गए थे. लेकिन वह दृढ़ इच्छा शक्ति वाले थे. वह दुनिया को दिखाना चाहते थे कि कितने स्ट्रॉन्ग हैं. पापा अच्छी तरह जानते थे कि 72 साल की उम्र के पड़ाव पर अब उनके शरीर में सबकुछ ठीक नहीं हो सकता. पापा का कहना था कि जो होना होगा, वो होगा.'

अमरीश पुरी ने बीमारी में भी कर ली थी कई फिल्मों की शूटिंग

अमरीश के पास आखिरी दिनों तक 'कच्ची सड़क', 'मुझसे शादी करोगी', 'हलचल' और 'एतराज' जैसी फिल्में थी. राजीव के मुताबिक बीमारी में भी उनके पिता ने साल 2004 तक अपनी इन फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली थी. बाद में अमरीश पुरी साहब को ब्रेन हेमरेज हो गया था. इसके बाद उनका साल 2005 में निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को मिली अस्पताल से छुट्टी, पति रणवीर सिंह और नन्ही परी के साथ पहुंचीं घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget