एक्सप्लोरर

मीटू मूवमेंट पर पहली बार बोलीं आम्रपाली दुबे- भोजपुरी इंडस्ट्री अभी साफ-सुथरी है

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे हाल ही में पहली बार एक इंटरव्यू के दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और मीटू को लेकर खुलकर बात की है.

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आए दिन अपनी हॉटनेस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू दिया है और उनका कहना है कि खुद पर अत्याचार को कोई नहीं सहता है. इसके खिलाफ आवाज भी उठाता है, लेकिन उसमें सच्चाई का होना जरूरी है. आम्रपाली ने इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में पिछले दिनों तेजी से चले मीटू मूवमेंट के बारे में बात की.

इल इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "आजकल मीटू अभियान चल रहा है. कुछ जगहों से आवाजें भी उठी हैं. शायद उनके साथ वैसा बर्ताव हुआ होगा, लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज इससे बिलकुल अछूती है. अब तक ऐसा कोई प्रकरण सामने नहीं आया है."

आम्रपाली ने कहा, "जहां तक मेरी जानकारी है, भोजपुरी इंडस्ट्री में कहीं भी ऐसी आवाज नहीं उठी है. भोजपुरी इंडस्ट्री अभी साफ-सुथरी है. इतने दिनों तक मेरे साथ भी कोई ऐसी घटना नहीं हुई है. मेरे जैसी कई अन्य अभिनेत्रियां भी अब तक इससे अनटच हैं."

उन्होंने कहा कि स्त्री हो या पुरुष, दोनों को संघर्ष करना पड़ता है. इससे कोई अछूता नहीं है. जो अपने काम में निपुण हैं, आज उन्हीं को काम मिल रहा है. जो काम नहीं जानते, वे काम न मिलने का शोर मचाते घूम रहे हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री अपने काम में महारत वाले शख्स को बिना भेदभाव के काम देती है.

आम्रपाली ने कहा, "हां, यह जरूर है कि कुछ एल्बम गानों की वजह से भोजपुरी फिल्में बदनाम हुई हैं. बावजूद इसके ज्यादातर परिवार के साथ बैठकर फिल्म देख सकते हैं. ज्यादातर फैमिली ड्रामा हैं. कई फिल्मों को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट भी दिया है."

उन्होंने भोजपुरी फिल्मों को हेयदृष्टि से देखे जाने की बात पर कहा, "मेरी पूरी कोशिश रहती है कि दर्शकों के बीच ऐसी फिल्में दूं, जिसे देखकर मुझे प्यार मिले, नफरत नहीं. ऐसी फिल्म हो, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके."

आम्रपाली ने कहा, "भोजपुरी भाषा बहुत मीठी है. हमारी संस्कृति में रची-बसी है. उप्र, बिहार और झारखंड में बहुत मजबूत है. यहां भोजपुरी फिल्में खूब देखी जाती हैं. बीते पांच सालों में एक-आध फिल्म को छोड़कर मेरी हर फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है. हमारी फिल्मों में अश्लीलता नहीं है. लोगों को बिना देखे सवाल नहीं करना चाहिए."

भोजपुरी सिनेमा भी बॉलीवुड की तरह सशक्त बनेगा? इस सवाल पर आम्रपाली ने कहा कि आज भोजपुरी फिल्में लोग देश-विदेश में देख रहे हैं. बॉलीवुड फिल्म कम से कम 10 करोड़ रुपये के बजट वाली होती है, मगर भोजपुरी फिल्म महज कुछ लाख के बजट में बन जाती है. कम बजट के बावजूद फिल्में हिट होती हैं. इंटरनेट की दुनिया में भी भोजपुरी फिल्में तहलका मचा रही है. एक वीडियो को कई करोड़ लोग देख रहे हैं. इससे हमारी मजबूती सिद्ध होती है. कहानी और कान्सेप्ट अच्छी होती है तो लोग फिल्म जरूर देखते हैं.

उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए मल्टीप्लेक्स में भी जगह दी जानी चाहिए. व्यापार और प्रसार दोनों बढ़ेगा. सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. भाषा और बजट दोनों मजबूत होंगे.

View this post on Instagram
 

Song shoot 😍❤️ #lovemyjob

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

राजनीति में रुचि के सवाल पर आम्रपाली ने कहा, "मुझे राजनीति बिल्कुल समझ में नहीं आती है. पिछले पांच सालों में देश का विकास बहुत तेजी से हुआ है. मोदी को पांच साल और देने की जरूरत है."

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी पार्टी ने स्टार प्रचारक के रूप में अब तक नहीं बुलाया है, अगर संपर्क करेंगे तो वह प्रचार में जा सकती हैं.

चुनाव आचार संहिता को दरकिनार करते हुए और बिल्कुल भाजपा की लाइन बोलते हुए आम्रपाली ने कहा, "हमारी सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक सरकार के मजबूत कदम को दर्शाती है. सबूत मांगने की बजाय, राजनीतिक दलों को सेना के पराक्रम पर विश्वास करना चाहिए. बार-बार सबूत मांगेंगे तो सेना का मनोबल कमजोर होगा. प्रधानमंत्री की बातों का भी भरोसा किया जाना चाहिए."

आम्रपाली दुबे मूलरूप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चनहर गांव में पैदा हुई हैं. उन्होंने भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया.

उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई. उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली. वर्ष 2015 में उन्हें भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्डस (बीआईएफए) में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वर्ष 2017 में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार 'राते दीया बुताके' गाने को साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब पर देखने वाले मिले हैं. अभी तक उन्होंने कुल 25 फिल्में की हैं जो ज्यादातर हिट रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget