एक्सप्लोरर

इस एक्टर ने सेट पर ही लाकर बंधवा दी थी भैंस, एक दिन में पी जाता था 30 कप चाय

Amjad Khan Death Anniversary: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रहे अमजद खान चाय के बड़े शौकीन थे. वे दिन में 30 कप चाय तक पी जाते थे. एक बार तो उन्होंने सेट पर भैंस लाकर बंधवा दी थी.

Amjad Khan Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता रहे अमजद खान अब इस दुनिया में नहीं है. अमजद खान ने 'शोले' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में 'गब्बर' का किरार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था. इस रोल के लिए अमजद खान ने खूब वाहवाही लूटी थी.

फिल्मी दुनिया में अच्छे किरदारों में भी अमजद नजर आए हैं. हालांकि उन्होंने अपनी पहचान विलेन के रोल से बनाई. वे कई मौकों पर विलेन के खूंखार रोल में दिखें. उनकी दमदार एक्टिंग और गजब की शख्सियत लोगों को खूब भाती थी. हालांकि अमजद छोटी उम्र में इस दुनिया से अलविदा हो गए थे.

1992 में ली अंतिम सांस


इस एक्टर ने सेट पर ही लाकर बंधवा दी थी भैंस, एक दिन में पी जाता था 30 कप चाय

अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 को मुंबई में हुआ था. अमजद खान ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. एक्टर के अलावा वे डायरेक्टर भी थे. उन्होंने बॉलीवुड के अलावा अन्य भाषा की फिल्मों में भी काम किया था. एक्टर ने महज 51 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी.

अमजद खान का निधन 27 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था. उनके निधन को आज 32 साल बीत चुके हैं. उनकी आज 32वीं डेथ एनिवर्सरी है. इस मौके पर हम आपको अमजद खान से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में बताते हैं. दरअसल अमजद चाय के बड़े शौकीन थे. वे एक दिन में 30 कप चाय पी जाया करते थे. इतना ही नहीं एक्टर ने सेट पर दूध के लिए दो भैंस तक लाकर बंधवा दी थी.

सेट पर बंधवा दी थी भैंस


इस एक्टर ने सेट पर ही लाकर बंधवा दी थी भैंस, एक दिन में पी जाता था 30 कप चाय

अमजद चाय के बड़े शौकीन थे. बताया जाता है कि एक दिन में वे 30 कप चाय तक पी जाया करते थे. उन्हें पल-पल पर चाय चाहिए होती थी. एक बार जब उन्हें सेट पर चाय नहीं मिली तो एक्टर ने अगले दिन जो किया उसने हर किसी को हैरान कर दिया था. कभी अमजद थिएटर आर्टिस्ट थे. एक बार पृथ्वी थिएटर में किसी नाटक की रिहर्सल चल रही थी. इस नाटक का हिस्सा अमजद भी थे. रिहर्सल के दौरान अमजद ने चाय मांगी तो उन्हें बताया गया कि दूध खत्म हो गया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी चाय की तलब के लिए अमजद अगले दिन सेट पर दो भैंस लेकर पहुंच गए थे. उन्होंने सेट पर ही दो भैंस बंधवा दी थी ताकि दूध की कोई दिक्कत न हो. बताया जाता है कि इस घटना ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया था.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान से भी ज्यादा रईस है ये बच्चा, 'बॉलीवुड की रानी' से की शादी, 43 की उम्र में दूसरी बार बना था दूल्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको शर्म नहीं आती?' जब एक लड़की की डांट ने बदली थी मनोज कुमार की जिंदगी, हमेशा के लिए छोड़ दी थी बुरी लत
'आपको शर्म नहीं आती?' एक लड़की की डांट ने बदली मनोज कुमार की जिंदगी, हमेशा के लिए छोड़ी बुरी लत
कर्ली बालों वाली को ऑडियंस एक्सेप्ट करेगी? सीता का रोल निभा रही साईं पल्लवी के रोल पर और क्या-क्या बोलीं दीपिका चिखालिया?
'वो सीता के रोल में कैसी दिखेंगी?' ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर बोलीं दीपिका चिखलिया
'ये बेवकूफ कौन है?', खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, डॉग के साथ वायरल वीडियो पर निकाली भड़ास
'ये बेवकूफ कौन है?', खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, डॉग के साथ वायरल वीडियो पर निकाली भड़ास
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget