एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक, पाक PM इमरान खान की तस्वीर लगाकर हैकर्स ने किए कई ट्वीट

सोमवार रात बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक हो गया. जिसके बाद उनके अकाउंट पर पाकिस्तान पीएम इमरान खान की तस्वीर लगाकर कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए. हालांकि देर रात उनके अकाउंट को एक बार फिर रिकवर कर लिया गया.

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के ट्विटर हैंडल को सोमवार रात तुर्की के हैकरों ने कथित रूप से हैक कर लिया. उनका दावा है कि वे अय्यीलडिज टीम तुर्किश साइबर आर्मी का हिस्सा हैं. इन हैकरों ने बच्चन की प्रोफाइल तस्वीर की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी और ‘बायो’ में भी बदलाव करके ‘लव पाकिस्तान’ (पाकिस्तान से मोहब्बत) लिख दिया तथा तुर्की के झंडे का इमोजी लगा दिया. मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने साइबर इकाई को सूचित कर दिया और मामले की तहकीकात की जा रही है. बच्चन के अकांउट की कवर फोटो में हैकरों के समूह की प्रोमो तस्वीर दिख रही थी. हालांकि तस्वीर को बाद में हटा दिया गया. अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक, पाक PM इमरान खान की तस्वीर लगाकर हैकर्स ने किए कई ट्वीट सोमवार रात को करीब 11 बजकर 40 मिनट पर साइबर हमले के बाद किए गए पहले ट्वीट में कहा गया है, ‘‘ यह पूरी दुनिया को अहम संदेश है! हम तुर्की के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रति आइसलैंड गणराज्य के बर्ताव की निंदा करते हैं. हम नम्रता से बोलते हैं लेकिन सतर्क रहते हैं और यहां बड़े साइबर हमले के बारे में आपको सूचित करते हैं. अय्यीलडिज टीम तुर्किश साइबर आर्मी.’’ इसी के दो मिनट बाद एक बार फिर ट्वीट किया गया जिसमें पाकिस्तान के झंडे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भारत में मुसलमानों पर रोजे के दौरान हमले किए गए. इन हैकर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन मुंबई पुलिस इसकी जांच में जुटी है. वहीं, साइबर सेल की मदद से अमिताभ बच्चन के अकाउंट को रिकवर कर लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
CJP प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछा- 'ऐसे पढ़ेंगी बेटियां?'
सीजेपी प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget