एक्सप्लोरर
अनुष्का ने नहीं दिया अमिताभ बच्चन के SMS का जवाब तो बिग बी ने उठाया ये कदम
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया है. अनुष्का जन्मदिन पर यूं तो उनके फैंस औऱ फिल्म इंडस्ट्री से भी खूब शुभकमानाएं आईं. इसी बीच अनुष्का के पास बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी एसएमएस के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी.

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया है. अनुष्का जन्मदिन पर यूं तो उनके फैंस औऱ फिल्म इंडस्ट्री से भी खूब शुभकमानाएं आईं. इसी बीच अनुष्का के पास बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी एसएमएस के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी. लेकिन अनुष्का ने बिग बी की विश का रिप्लाई नहीं किया. इससे नराज होकर बिग बी ने ट्विटर पर अनुष्का को विश करते हुए लिखा ,'' अनुष्का मैं अमिताभ बच्चन, 1 मई को एसएमएस के जरिए मैंने तुम्हें जन्मदिन पर विश किया था...कोई जवाब नहीं मिला मैंने चेक किया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा नंबर बदल गय़ा है. दोबारा तुम्हें शुभकामनाएं भेज रहा हूं..प्यार और दुआएं. बीती रात हुए IPL में तुम बेहद खूबसूरत लग रही थीं.''
इसके जवाब में अऩुष्का ने ट्विटर पर उनका रिप्लाई किया, मेरा जन्मदिन याद रखने औऱ आपकी शुभकामनाएं भेजने के लिए शुक्रिया. आपके एसएमएस के जवाब में मैंने ये ट्वीट किया.
आपको बता दें कि 1 मई को अनुष्का शर्मा ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया. अनुष्का ने अपना जन्मदिन अपने पति विराट कोहली के साथ बेंग्लुरू में मनाया. विराट कोहली वहां आईपीएल का मैच खेल रहे थे और अनुष्का प्रोत्साहन के लिए स्टेडियम पहुंची थी.
इसके जवाब में अऩुष्का ने ट्विटर पर उनका रिप्लाई किया, मेरा जन्मदिन याद रखने औऱ आपकी शुभकामनाएं भेजने के लिए शुक्रिया. आपके एसएमएस के जवाब में मैंने ये ट्वीट किया.
आपको बता दें कि 1 मई को अनुष्का शर्मा ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया. अनुष्का ने अपना जन्मदिन अपने पति विराट कोहली के साथ बेंग्लुरू में मनाया. विराट कोहली वहां आईपीएल का मैच खेल रहे थे और अनुष्का प्रोत्साहन के लिए स्टेडियम पहुंची थी. और पढ़ें
Source: IOCL

























