एक्सप्लोरर

'दादा साहेब फाल्के' अवॉर्ड मिलने पर आया अमिताभ बच्चन का पहला रिएक्शन, कही है ये बात

बीते रोज़ सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर एलान किया था कि अमिताभ बच्चन को सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा.

नई दिल्ली: सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने के एलान के एक दिन बाद आज अमिताभ बच्चन ने इशारों इशारों में आभार और धन्यवाद किया है. बिग बी ने ट्विटर पर अंग्रेजी और हिंदी में ट्वीट किया और कुछ शब्दों के माध्यम से खुद को मिलने जा रहे इस सम्मान के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर दीं.

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, “प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए शब्दों की कमी पड़ रही है... लेकिन मैं अंदर से शुक्रगुज़ार हूं और विनम्र भी. शुक्रिया.. कृतज्ञ हूँ मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद... मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं"

आपको बता दें कि बीते रोज़ सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर एलान किया था कि अमिताभ बच्चन को सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा. उन्होंने लिखा था, "लीजेंड अमिताभ बच्चन जो एक नहीं दो जेनेरेशन्स को प्रेरित करते हैं, को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है. पूरा देश और वैश्विक समुदाय इससे खुश है. मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.''

आपको बता दें कि जैसी ही एलान हुआ कि अमिताभ बच्चन को इस बार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा़ जाएगा, तभी से सिनेमा से लेकर आम लोगों तक ने उन्ही बधाई देना शुरू कर दिया था. गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन को इससे पहले कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. उन्हें साल  1984 में पद्म श्री, साल 2001 में पद्म भूषण और साल 2015 में पद्म विभूषण दिया गया.

भारतीय सिनेमा के जनक ढुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है जिसकी स्थापना 1969 में की गयी थी और उसी साल बच्चन ने ‘सात हिंदुस्तानी’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था. ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है. इसमें एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 10,00,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है. इससे पहले दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना इस पुरस्कार से सम्मानित हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 7.30 बजे तक 41 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 7.30 बजे तक 41 करोड़ के हुई पार
15 साल से इंडियन पासपोर्ट के इंतजार में हैं इमरान खान, बराक ओबामा को दे चुके हैं वोट
15 साल से इंडियन पासपोर्ट के इंतजार में इमरान, बराक ओबामा को दे चुके वोट
हॉरर-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल पैकेज, 15 दिनों में थिएटर में रिलीज होंगी 11 धांसू फिल्में
हॉरर-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल पैकेज, 15 दिनों में थिएटर में रिलीज होंगी 11 धांसू फिल्में
फिल्मों में ड्रामा, असल जिंदगी में शांत हैं आदित्य धर, यामी गौतम ने बताई लव स्टोरी
फिल्मों में ड्रामा, असल जिंदगी में शांत हैं आदित्य धर, यामी गौतम ने बताई लव स्टोरी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget