एक्सप्लोरर

फिलहाल जारी नहीं होगा अमिताभ की तबीयत से जुड़ा मेडिकल बुलेटिन

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन पिछले तीन दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं. अभी तक ये पता नहीं चल पाया कि किस वजह से बिग बी को एडमिट होने पड़ा है. आज उनकी सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी होना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.

मुंबई : तमाम अटकलों के बीच पिछले तीन दिनों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन से जुड़ा हेल्थ अपडेट आज तकरीबन दो बजे के आसपास अस्पताल द्वारा जारी किया जाना था. इस मेडिकल बुलेटिन के आते ही अमिताभ से जुड़े अफवाहों और अटकलों का दौर खत्म हो जाता और इस बात का खुलासा भी हो जाता कि आखिर अमिताभ बच्चन को हुआ क्या है.

लेकिन एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल अस्पताल प्रशासन द्वारा अमिताभ की बीमारी से जुड़ा मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया जाएगा. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सूत्र ने बताया कि अस्पताल द्वारा इससे संबंधित एक पत्र तैयार कर लिया गया था, जिसे मीडिया को दिया जाना था. मगर जब अमिताभ के पास उनकी सहमति के लिए ये पत्र पहुंचा, तो उन्होंने इसे अप्रूव करने से मना कर दिया और अस्पताल प्रशासन से कहा कि ऐसा करने की जरूरत नहीं है और इससे संबंधित जानकारी वो उचित समय पर खुद ही देंगे.

एबीपी न्यूज को यह भी जानकारी मिली है कि न सिर्फ अमिताभ, बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मेडिकल बुलेटिन जारी करने के पक्ष में नहीं थे. खुद अमिताभ और परिवार वालों की असहमति के चलते अस्पताल ने फिलहाल इसे जारी नहीं करने का फैसला किया है.

उल्लेखनीय है कि अस्पताल के सूत्र ने आज एक बार फिर से एबीपी न्यूज़ से कहा कि बिग बी की तबीयत ठीक है और परेशानी की कोई बात नहीं है.

इस बीच, आज अभिषेक बच्चन अपने पिता का हाल-चाल पूछने के लिए नानावटी अस्पताल में आये थे और दोपहर 2.30 बजे के करीब उन्हें अपनी कार में सवार होकर अस्पताल से बाहर जाते हुए देखा गया जबकि कल ऐश्वर्या राय अस्पताल परिसर में देखी गयीं थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget