एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के खास रहे अमिताभ बच्चन की अब कांग्रेस से बढ़ने लगी हैं नजदीकियां, ये रहा सबूत

इन दिनों सोशल मीडिया पर अमिताभ की नजदीकियां कांग्रेस से बढ़ने लगी है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बिग बी का ट्विटर अकाउंट इस बात की पुष्टि करता है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और पीएम नरेंद्र मोदी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. नरेंद्र मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब से ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर अमिताभ की नजदीकियां कांग्रेस से बढ़ने लगी है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बिग बी का ट्विटर अकाउंट इस बात की पुष्टि करता है. अमिताभ बच्चन ट्विटर पर राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल और उनके प्रवक्ताओँ तक को फॉल करते हैं.

पीएम मोदी के खास रहे अमिताभ बच्चन की अब कांग्रेस से बढ़ने लगी हैं नजदीकियां, ये रहा सबूत

इसी साल 9 फरवरी को अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया. जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें शुक्रिया कहा. इसके बाद अमिताभ ने कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी से लेकर प्रियंका चतुर्वेदी को भी ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है . मनीष तिवारी ने कल ट्विटर पर लिखा, ''मुझे ट्विटर पर फॉलो करने के लिए अमिताभ जी आपका शुक्रिया. मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे आपने फॉलो किया. बच्चन जी की फिल्में जब रिलीज होती थीं, तब हम पहले दिन का पहला शो देखते थे. ऐसा करते हुए ही हम बड़े हुए.''

मनीष तिवारी ने अमिताभ की तारीफ की तो उधर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बिग बी के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कल लिखा, ''मेरे लिए बहुत खास दिन है. मुझे फॉलो करने के लिए सीनियर बच्चन का शुक्रिया.''

कांग्रेस के इन नेताओं के अलावा ट्विटर पर अमिताभ जिन कांग्रेसियों को फॉलो कर रहे हैं उनमें राहुल गांधी से लेकर अशोक गहलोत और कपिल सिब्बल जैसे नेता हैं. अब इस बात के राजनीतिक मायने ये हैं कि क्या अमिताभ फिर से कांग्रेस के करीब जा रहे हैं?

आपको बता दें कि पहले अमिताभ बच्चन के कांग्रेस परिवार से करीबी रिश्ते रहे हैं. अमिताभ बच्चन खुद 1984 में इलाहाबाद सीट से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं. अमिताभ के घर पर ही सोनिया और राजीव गांधी की शादी भी हुई थी. शादी के वक्त करीब 45 दिन तक सोनिया गांधी बिग बी के घर पर ही रहीं.

अमिताभ बच्चन उस दौर में देश के सांसद बने थे जब राजीव गांधी पीएम बने थे. राजीव और अमिताभ दोनों गहरे दोस्त थे. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 के लोकसभा चुनाव में बिग बी इलाहाबाद से जीते थे. दो लाख से ज्यादा वोट से इन्होंने तब के बड़े नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था.  इसी दौरान देश में बोफोर्स घोटाले का जिन्न निकला और राजनीति में हड़कंप मच गया. राजनीति में खुद को अनफिट बताते हुए बिग बी ने 1987 में इस्तीफा दे दिया.

 हाल में राजनीतिक रूप से बच्चन परिवार समाजवादी पार्टी का करीबी रहा है. पत्नी जया बच्चन अभी समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं, अप्रैल में कार्यकाल खत्म हो रहा है. अब खबर है कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी जया को अपने कोटे से राज्यसभा भेजेंगी.

2007 में एक इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने कहा था कि कांग्रेस को उन्होंने नहीं बल्कि कांग्रेस ने उनका साथ छोड़ा. अमिताभ बच्चन ने 2004 में गांधी परिवार से रिश्ते पर कहा था कि वो राजा हैं हम रंक, रिश्ता रखना है या नहीं उन्हें तय करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget