एक्सप्लोरर

जानिए किस फिल्म में अमिताभ बच्चन निभाएंगे खुद अपना किरदार!

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए फिल्म के निर्देशक मिलिंद लेले ने जानकारी दी कि अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले के साथ इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई में 20 मई से होगी और फिल्म में अमिताभ के हिस्से की शूटिंग महज पांच दिनों में पूरी कर ली जाएगी.

मुंबई : पिछले पांच दशक में अमिताभ बच्चन ने सिनेमा के पर्दे पर तरह तरह और कई रोचक तरह के किरदार निभाये हैं. मगर अब जल्द अमिताभ एक फिल्म में अमिताभ के ही रूप में नजर आएंगे. मगर ये कोई हिंदी फिल्म नहीं, बल्कि एक मराठी फिल्म है. फिल्म का नाम है 'एबी आणि सीडी'. इस मराठी फिल्म में यूं तो मराठी और हिंदी के जाने-माने अभिनेता विक्रम गोखले मुख्य भूमिका में हैं, मगर अमिताभ एक छोटे से मगर एक बेहद खास रोल में विक्रम गोखले के दोस्त के रूप में दिखाई देंगे. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए फिल्म के निर्देशक मिलिंद लेले ने जानकारी दी कि अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले के साथ इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई में 20 मई से होगी और फिल्म में अमिताभ के हिस्से की शूटिंग महज पांच दिनों में पूरी कर ली जाएगी. जानिए किस फिल्म में अमिताभ बच्चन निभाएंगे खुद अपना किरदार! एबीपी न्यूज़ ने जब निर्देशक मिलिंद लेले से पूछा कि अमिताभ बच्चन को अपनी मराठी फिल्म में काम करने के लिए मनाना कितना आसान अथवा मुश्किल था तो मिलिंद लेले ने कहा, "इतने बड़े कलाकार से मिलना अक्सर आसान काम नहीं होता, मगर मेरी फिल्म 'एबी आणि सीडी' में लीड भूमिका निभा रहे विक्रम गोखले ने इसमें काफी मदद की. उन्होंने अमिताभ सर से मेरी मीटिंग फिक्स करवाई. एक लम्बे अर्से से दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं." बता दें कि अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले 'खु्दा गवाह', 'अकेला' समेत आधा दर्जन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. क्या आपकी इस मराठी फिल्म में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन फौरन राजी हो गये? इस सवाल पर डायरेक्टर मिलिंद लेले ने कहा, "हां. हमारी मुलाकात लगभग पांच महीने पहले हुई थी. फिल्म की स्क्रिप्ट और अपने डायलॉग्स सुनने के बाद तो अमिताभ सर ने फिल्म में काम करने के लिए फौरन हामी भर दी. मगर अपनी व्यस्तता के चलते वो हमें शूटिंग की तारीख नहीं दे पा रहे थे. अब हम 20 मई से उनके साथ फिल्म की शूटिंग मुम्बई में शुरू करेंगे." उल्लेखनीय है कि ये पहला मौका नहीं है जब अमिताभ किसी मराठी फिल्म में नजर आएंगे. इससे पहले वो मराठी फिल्म 'अक्का' के एक गाने में अपनी अभिनेत्री पत्नी जया बच्चन के साथ नजर आ चुके हैं. 'अक्का' का निर्माण तकरीबन चार दशक से उनके मेक-अप मैन दीपक सावंत ने किया था. इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन 2009 में रिलीज हुई और बेहद चर्चित रही मराठी फिल्म 'विहिर' (हिंदी में विहिर का अर्थ कुआं होता है) का निर्माण भी कर चुके हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget