एक्सप्लोरर

राजस्थान: ‘पद्मावत’ रिलीज के खिलाफ चित्तौड़गढ़ में महिलाओं ने दी जौहर की धमकी

पूरे चित्तौड़गढ़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रानी पद्मावती की पहचान इस चित्तौड़गढ़ महल में हर आने जाने वाले की जांच की जा रही है.

चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राजपूत महिलाओं ने जौहर की धमकी दी है. ये महिलाएं किसी कीमत पर फिल्म को रिलीज नहीं होने देना चाह रही हैं. रानी पद्मावती की पहचान बने एक जौहर ज्योति मंदिर में कल राजपूत समाज की महिलाओं ने पूजा की. प्रदर्शन को देखते हुई इतिहास में कल दूसरी बार चित्तौड़गढ़ के किले को बंद किया गया है. आंदोलन करने पर आमदा हैं महिलाएं प्रदर्शन कर रही एक महिला ने कहा, ‘’अगर सरकार हमारा कहना नहीं मान सकती. हमारी संस्कृति की, नारी स्वाभिमान की रक्षा नहीं कर सकत तो सरकार हमें इच्छामृत्यु की इजाजत दें.’’ फिल्म के विरोध के नाम इच्छामृत्यु की मांग करने वाली महिलाएं सिर्फ फिल्म के ट्रेलर और सुनी सुनाई बातों पर ही आंदोलन करने पर आमदा है. प्रदर्शनकारी महिला ने कहा, ‘’जब खिचड़ी बनती है तो एक चावल को देख कर उससे पूरे चावल का पता चल जाता है कि खिचड़ी कच्ची है या पक्की है.  वैसे ही ट्रेलर को देखकर पता चल रहा है. जनता इतनी बेवकूफ नहीं है.’’ फिल्म में पद्मावती का ख्वाब देख रहा है खिलजी- महिला प्रदर्शनकारी महिला ने आगे कहा, ‘’फिल्म में रानी पद्मावती के साथ ख्वाब देखते हुए बताया गया. ख्वाब के साथ में लव सीन है. तो अगर कोई भी गंदी मानसिकता का व्यक्ति किसी के साथ ख्वाब देख लेगा. तो क्या उसे पर्दे पर दिखाएंगे?’’ फिल्म में खिलजी और पद्मावती की भेंट नहीं- इतिहासकार जिस खिलजी के ख्वाब को लेकर महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं, उसके बारे में जानमाने इतिहासकार और फिल्म देख चुके इरफान हबीब ने कहा, ‘’फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती की भेंट एक सेकेंड के लिए भी नहीं होती है. ये भी एक आरोप है,  लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ है ही नहीं है.’’ प्रदर्शनकारियों पर हकीकत और वास्तविकता में कोई फर्क नहीं समझ में आ रहा है.  फिलहाल पूरे चित्तौड़गढ़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रानी पद्मावती की पहचान इस चित्तौड़गढ़ महल में हर आने जाने वाले की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें- हिंसक प्रदर्शन के बीच आज रिलीज होगी भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’, करणी सेना का आंतक जारी मूवी रिव्यू: भव्य है 'पद्मावत', ना कोई ड्रीम सीक्वेंस है ना ही कोई विवादित सीन 'पद्मावती' को रोका 'पद्मावत' को भी रोको वरना जल जाएगा देश: लोकेंद्र काल्वी 'पद्मावत' के जिस सीन को लेकर कंट्रोवर्सी हो रही है जानें भंसाली ने उन्हें फिल्म में कैसे दिखाया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget