एक्सप्लोरर

Shashi Tharoor Stand Up Comedy Review: 24 घंटे की तैयारी में शशि थरूर ने दी काबिल-ए-तारीफ परफॉर्मेंस

Shashi Tharoor Stand Up Comedy Review: अपनी गंभीर किस्म की चर्चाओं और अंग्रेज़ों के सामने ही उन्हें खरी खोटी सुनाने के लिए हिंदुस्तानियों के दिलों में खास जगह बनाने वाले शशि थरूर ने अपने स्टैंडअप के दौरान कई तरह के जोक्स क्रैक किए.

नई दिल्ली: केरल के तिरुअनंतपुरम से सांसद शशि थरूर को लोग अभी तक एक राजनेता, डिप्लोमैट, लेखक और अंग्रेज़ी भाषा के जानकार के तौर पर जानते थे. लेकिन अब इस दिग्गज कांग्रेस नेता ने स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में भी डेब्यू कर लिया है. शशि थरूर ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई सीरीज़ 'One Mic Stand'में स्टैंडअप कॉमेडी करते नज़र आए हैं.

लगभग आठ मिनट के अपने स्टैंडअप के दौरान शशि थरूर ने दर्शकों को काफी हंसाया. मेकर्स के मुताबिक इस स्टैंडअप की तैयारी के लिए थरूर को महज़ 24 घंटे का वक्त मिला था. हालांकि, 24 घंटे की तैयारी और पहले स्टैंडअप को नज़र में रखें तो या काफी अच्छी कोशिश कही जा सकती है.

अपनी गंभीर किस्म की चर्चाओं और अंग्रेज़ों के सामने ही उन्हें खरी खोटी सुनाने के लिए हिंदुस्तानियों के दिलों में खास जगह बनाने वाले शशि थरूर ने अपने स्टैंडअप के दौरान कई तरह के जोक्स क्रैक किए. दर्शकों को हंसाने के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी तक का मज़ाक उड़ाया. हालांकि, उन्होंने अपनी अंग्रेज़ी के ज्ञान को लेकर होने वाली खास चर्चाओं को भी अपने स्टैंडअप में शामिल किया.

शशि थरूर का स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर ये पहला एक्सपीरियंस था. इसलिए शो के एंकर सपन वर्मा थोड़ा चिंतित थे. हालांकि, तैयारी के लिए कम वक्त मिलने के बावजूद थरूर ये कहते नज़र आए कि इसे करने में मज़ा आएगा. शो के पांचवें एपिसोड में मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुनाल कामरा और शशि थरूर साथ नज़र आए हैं. कुनाल ने शो में करीब साढ़े छह मिनट का स्टैंडअप किया. उनके बाद शशि थरूर स्टेज पर आए.

View this post on Instagram
 

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin) on

एंकर सपन से बातचीत के दौरान कुनाल, शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी का मज़ाक उड़ाते नज़र आए. जब एंकर ने कहा कि वो (शशि थरूर) आत्मविश्वास से भरे नज़र आ रहे हैं, तो कुनाल ने कहा कि वो लोग साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी आत्मविश्वास से भरे थे. थरूर जब अपने स्टैंडअप के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे तो भी कुनाल उनकी हौंसलाअफज़ाई करते नज़र आए.

शशि थरूर ने क्योंकि 24 घंटे में ही सारी तैयारी की थी, इसलिए वो स्टेज पर कुछ नोट्स बनाकर ले गए थे. उन्होंने अपने स्टैंडअप की शुरुआत राजनेताओं का मज़ाक उड़ा कर किया. इसके बाद उन्होंने अपनी अंग्रेज़ी की जानकारी का भी मज़ाक उड़ाया और वहां दर्शकों को डिक्शनरी थमा दी ताकि लोगों को उनकी भाषा समझ आ सके और वो हंस सकें.

गंभीर किस्म की शख्यित रखने के बावजूद शशि थरूर ने जिस तरह से चीज़ों, लोगों और घटनाओं का मज़ाक बनाकर लोगों को हंसाया वो काबिले तारीफ है. उन्होंन 'चौकीदार', 'पत्रकार', वाट्स अप पर आने वाले 'फेक न्यूज़', 'उपनिवेशवाद', 'ग्रेग चैपल', 'नोटबंदी', 'अपना टाइम आएगा' जैसे मुद्दों, नामों और घटनाओं का ज़िक्र इस तरह से अपने स्टैंडअप के दौरान किया कि दर्शकों का दिल जीत लिया.

Shashi Tharoor Stand Up Comedy Review: 24 घंटे की तैयारी में शशि थरूर ने दी काबिल-ए-तारीफ परफॉर्मेंस (तस्वीर: Amazon Prime Video)

'One Mic Stand' शो में शशि थरूर के अलावा और भी कई बड़े चेहरे स्टैंडअप कॉमेडी करते नज़र आए हैं. इनमें अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, तापसी पन्नू, यूट्यूबर भुवन बाम और विशाल ददलानी जैसे बड़े चेहरे हैं शामिल हैं. कॉमेडियन ज़ाकिर खान, कुनाल कामरा, अंगद रानयाल, रोहन जोशी और आशीश शाक्या इन बड़े चेहरों के डेब्यू में मदद करते नज़र आएं हैं.

पहले सीज़न में इस शो के पांच एपिसोड रिलीज़ किए गए हैं. इसे जय नायर, ध्रुव शेठ, विक्रम सिंह और रचिता आर्या ने प्रोड्यूस किया है. इसका डायरेक्शन क्रीति गोगिया ने किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget