एक्सप्लोरर

'संस्कारी' बाबूजी पर लगा रेप का आरोप, आलोकनाथ ने कहा - बात निकली है तो दूर तलक जायेगी

'संस्कारी' बाबूजी पर लगा रेप का आरोप, आलोकनाथ ने कहा - बात निकली है तो दूर तलक जायेगी

मुंबई: अगर आपसे कोई ये कहे कि हिंदी सिनेमा और सीरियल की दुनिया के बेहद कामयाब कलाकार और एक 'संस्कारी' शख्स की छवि रखनेवाले आलोकनाथ ने कभी किसी का रेप भी किया था, तो यकीनन आप ये सोचकर हैरान हो जायेंगे कि क्या पर्दे पर एक आदर्शवादी व्यक्ति के रूप में देखे जानेवाले इस शख्स ने कभी इतनी घिनौनी हरकत भी की होगी?

मगर ऐसा ही एक इल्जाम आलोकनाथ पर लगाया गया है 80 और 90 के दशक में टेलीविजन की जानी-मानी लेखिका/निर्माता/निर्देशक विनता नंदा ने, जो 1993 से 1997 तक जी टीवी पर आनेवाले लोकप्रिय सीरियल 'तारा' की लेखिका थीं और आलोकनाथ ने इसी सीरियल में एक लीड एक्टर के तौर पर काम किया था.

तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर विवाद पर पुलकित सम्राट ने लिखा लंबा खत, कहा- बॉलीवुड से निकाले जाएं 

विनंता नंदा द्वारा लगाये गये रेप के आरोपों पर आलोकनाथ ने *एबीपी न्यूज़* से एक्सक्लूसिव बातचीत की. ऐसे में आलोकनाथ ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा - "उन्हीं (विनता) से पूछिए आप, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? जो औरत ने कह दिया, वही ब्रह्म वाक्य है न? वही तो सत्य है! ऐसे में मेरा पक्ष जानकर क्या करोगे? आपको जो लिखना है, लिखिए. वैसे भी मैं जो कहूंगा, उसपर कौन यकीन करने वाला है? इस मामले में मैं जो कुछ भी कहूंगा, लोग सुनेंगे नहीं. मैं जो भी कुछ कहूंगा, उसके कोई मायने नहीं हैं. इससे कोई फायदा नहीं होगा. सब लोग उसपर (विनता) पर ही यकीन करेंगे. उन्होंने‌ जो कुछ कहा है, ये उनकी (ओछी) मानसिकता को दर्शाता है. मुझ पर इल्जाम तो लग गया है, मगर वक्त के साथ सबकुछ साफ हो जाएगा."

संस्कारी' बाबूजी पर लगा रेप का आरोप, आलोकनाथ ने कहा - बात निकली है तो दूर तलक जायेगी

जब आलोकनाथ से पूछा कि क्या वो विनता के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "न मैं इस बात से इनकार कर रहा हूं और न ही मैं हां कह रहा हूं. वो (रेप) तो हुआ होगा. यकीनन हुआ होगा, मगर किसी और ने किया होगा. खैरे, मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना‌ चाहता‌ क्योंकि बात निकली है, तो दूर तलक जायेगी."

VIDEO: नाना पाटेकर की 2008 की प्रेस कॉन्फ्रेंस- बच्ची को समझना चाहिए कि वो कह क्या रही है

आलोकनाथ ने खुद को पाक-साफ ठहराते हुए विनता के आरोपों को देशभर में चल रहे #MeToo मूवमेंट का नतीजा बताया और कहा, "सब लोग इस आडम्बर में (#MeToo मूवमेंट) में बोले जा रहे हैं. #MeToo एक अच्छी मूवमेंट है... इसके तहत बहुत से खुलासे हो रहे हैं, मगर हमें तो सिर्फ औरतों का ही पक्ष सुनना है क्योंकि उन्हें कमजोर माना जाता है."

जब आलोकनाथ से एबीपी न्यूज़ ने पूछा कि क्या उन्हें नहीं लगता कि इतने संगीन आरोप लगने के बाद उन्हें साफगोई से अपनी बात रखनी चाहिए वरना उनके करियर और लोगों के नजरों में उनकी छवि को खासा नुकसान हो सकता है, तो आलोकनाथ ने कहा, "मुझे लोगों से क्या लेना-देना? हमारी आत्मा साफ होनी चाहिए. लोग तो छवि खराब करने के लिए कुछ भी कहते हैं. मेरी इमेज की बात छोड़िए. जो भी बात कही गयी है वो बेतुकी है."

तनुश्री के लगाए इल्ज़ामों पर नाना पाटेकर ने कहा- 10 साल पहले भी कहा था आरोप गलत हैं

आलोकनाथ ने विनता के साथ अपनी दोस्ती का भी हवाला दिया और कहा - "एक वक्त में वो‌ मेरी इतनी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं... आज उन्होंंने इतनी बड़ी बात कह दी. उस औरत को एक तरह से मैंने ही बनाया था." इस मुद्दे पर अपनी बात को खत्म करते हुए आलोकनाथ ने आखिर में कहा - "मेरे हिसाब से इस बात को तूल देना व्यर्थ है. आज की दुनिया कुछ ऐसी है कि सिर्फ एक महिला की बात ही‌ मानी जायेगी. ऐसे में मेरा कुछ भी कहना गलत होगा."

बहरहाल, बता दें कि विनता ने अपने फेसबुक पोस्ट में नाम लिये वगैर सीरियल 'तारा' की लीड एक्ट्रेस यानि नवनीत निशान और आलोकनाथ के‌ बीच इसी सीरियल के सेट पर हुई एक घटना की याद दिलाते हुए लिखा है कि एक बार आलोकनाथ ने नवनीत को गलत ढंग से छू लिया था, ऐसे में नवनीत ने सबके सामने आलोकनाथ के गाल पर एक तमाचा जड़ दिया था. विनता ने बताया कि आलोकनाथ आये दिन नवनीत के साथ बदसलूकी से पेश आते थे और नवनीत अक्सर चुपचाप इसे सह भी लेती थी.

साइबर सेल के पास शिकायत लेकर पहुंचे अक्षय कुमार, तनुश्री दत्ता से जुड़ा है मामला

विनता ने फेसबुक पोस्ट में 'तारा' सीरियल के सेट पर हुए और भी कई तरह के तमाशों का जिक्र किया है और आलोकनाथ की वजह से जी टीवी पर उनके एक साथ चार सीरियल बंद किये जाने का भी उल्लेख किया है, जिसके‌ चलते उन्हें अपने प्रोडक्शन हाउस को बंद करने की नौबत आन पड़ी थी.

विनता ने अपने फेसबुक पोस्ट के अंत में भी आरोपी आलोकनाथ का नाम लिए बगैर लिखा है - "विडम्बना इस बात कि है इस शिकारी को एक उम्दा कलाकार के तौर पर जाना जाता है और फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इस शख्स की पहचान सबसे 'संस्कारी' शख्स की है.

*एबीपी न्यूज़* ने विनता नंदा और नवनीत निशान से भी इस मसले पर संपर्क करने की कोशिश की, मगर दोनों ने इस स्टोरी के लिखे जाने तक फोन का जवाब नहीं दिया था.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी
'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
'इन बच्चों के सवाल पूछने और वोट देने का वक्त आ गया है', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
'ये बच्चे अब सवाल पूछेंगे और वोट देंगे', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget