एक्सप्लोरर

साउथ सुपरस्‍टार Allu Arjun ने पोस्‍ट की अपनी ऐसी फोटो, फैंस पूछ बैठे- Pushpa 2 का लुक है क्‍या?

Allu Arjun Pushpa 2: साउथ सुपरस्‍टार अल्‍लु अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी जबदस्‍त फोटो पोस्‍ट की है कि फैंस उनके पीछे ही पड़ गए हैं. हर कोई यही पूछ रहा है कि 'पुष्‍पा 2' का लुक है क्‍या.

Allu Arjun Share Photo With Cigar: ‘पुष्‍पा’ (Pushpa) की रिलीज के बाद से साउथ सुपरस्‍टार अल्‍लु अर्जुन (Allu Arjun) की फैन-फॉलोविंग पहले से बहुत ज्‍यादा तगड़ी हो गई है. अब वह सिर्फ साउथ के ही नहीं, बल्कि देश भर के चहेते स्‍टार बन गए हैं. फैंस को ‘पुष्‍पा 2’ (Pushpa 2) का भी बेसब्री से इंतजार है. पिछले काफी समय से हर एक छोटी से छोटी अपडेट पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. ‘पुष्‍पा 2’ के बजट से लेकर रिलीज डेट तक...सब पर चर्चाएं हो चुकी हैं.

अब अल्‍लु अर्जुन के लुक पर लोग कयास लगाने लगे हैं. दरअसल, उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपना एक ऐसा जबरदस्‍त फोटो पोस्‍ट किया है कि लोगों को दिमाग लगाने का मौका मिल गया. इस फोटो में अल्‍लु पूरे टशन के साथ एक सिगार पीते नजर आ रहे हैं. साथ ही कैप्‍शन में यह भी लिखना नहीं भूले हैं कि सिगार का सेवन हेल्‍थ के लिए घातक है.

फिलहाल अल्‍लु की फोटो की बात करते हैं. उनके लुक व टशन को देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं. वो पूछ बैठे हैं कि कहीं ‘पुष्‍पा’ के सीक्‍वल से तो उनका ये लुक नहीं है. फोटो में अल्‍लु रेड शर्ट पर ब्‍लैक कलर की लेदर जैकेट पहने दिख रहे हैं. उनके बाल थोड़े सफेद भी नजर आ रहे हैं और अपने इस लुक को उन्‍होंने ब्‍लैक गॉगल्‍स से कंप्‍लीट किया है. यानि कि फुल टशन में अल्‍लु नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

अल्‍लु की फोटो पर एक फैन ने कमेंट किया है, ‘’क्‍या ट्रांसफॉर्मेशन है! आप हमेशा हमें सरप्राइज कर देते हो.’’ एक अन्‍य ने लिखा है, ‘’ओएमजी ! क्‍या ‘पुष्‍पा 2’ से आपका ये लुक है? वहीं एक अन्‍य ये भी लिखा है, ‘’दिस फोटो गिविंग मी पुष्‍पा वाइब्‍स’’.

अब इस फोटो के पीछे की असल सच्‍चाई क्‍या है, ये तो अल्‍लु (Allu Arjun) को ही बताना पड़ेगा. हो भी सकता है कि ये ‘पुष्‍पा 2’ (Pushpa 2) से उनका लुक हो. मगर ये तो एक कयास ही है. देखते हैं अल्‍लु अपने फैंस को इस उत्‍सुकता का जवाब किस तरह से देते हैं. बात ‘पुष्‍पा 2’ की करें तो चर्चा है कि इस फिल्‍म 500 करोड़ रुपये खर्च आएगा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), फहद फासिल के साथ विजय सेतुपति भी इसका हिस्‍सा होंगे. वहीं अगले साल अगस्‍त में इसे रिलीज करने की बात भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें: 'डर' के लिए पहली पसंद नहीं थीं Juhi Chawla, इस खूबसूरत एक्‍ट्रेस को हटाने के लिए Aamir Khan ने चली थी चाल!

यह भी पढ़ें: Fire On Luv Ranjan Set: धूं-धूं कर जला लव रंजन का सेट, बौनी कपूर ने बताई आग लगने की बड़ी वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी होगी खास', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी पर की बात
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी होगी खास', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी पर की बात
'आप कितनी पाबंदी लगाओगे...', कॉमेडी में अभद्र भाषा पर अर्चना पूरन सिंह ने दिया बड़ा बयान
'आप कितनी पाबंदी लगाओगे...', कॉमेडी में अभद्र भाषा पर अर्चना पूरन सिंह ने दिया बड़ा बयान
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget