एक्सप्लोरर

'बाहुबली 2' ने आलिया भट्ट को किया क्लीन बोल्ड!!

मुंबई : मूल रूप से तेलुगू में बनी और अन्य कई भाषाओं में डब की गई 'बाहुबली 2' का डंका देश-विदेश में खूब बज रहा है. फिल्म ने बॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारों को भी काफी प्रभावित किया है. इस कड़ी में जो ताजा नाम सामने आया है, वो है अभिनेत्री आलिया भट्ट का.

सोमवार को मुम्बई के एक बुकस्टोर में लेखक अमीष त्रिपाठी की नई किताब 'सीता : वॉरियर ऑफ मिथिला' के प्रमोशन के लिए पहुंची आलिया भट्ट से जब एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने पूछा कि क्या उन्होंने 'बाहुबली 2' देखी है, तो आलिया ने बड़े ही गदगद भरे अंदाज में इसका जवाब दिया. आलिया ने 'बाहुबली 2' की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, "मुझे तो बहुत अच्छी लगी फिल्म. ये एक बेहतरीन फिल्म है. जिस तरह से हमारे बॉक्स ऑफिस को धड़ाम धड़ाम‌ मार रही है (रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर रही है) ये फिल्म, इससे हम सभी काफी हैरत में हैं. वैसे इसकी हमें पहले से ही उम्मीद थी क्योंकि पहला पार्ट ही काफी बढ़िया था और फिल्म का दूसरा पार्ट तो एक अलग ही स्तर पर बनाई गई फिल्म है. मैं तो फैन हो गई हूं राजामौली की, अनुष्का की, राणा की. मुझे लगता है कि फिल्म बनाने का पूरा नजरिया ही कुछ अलग था... फिल्म देखने के बाद जिस तरह की प्रेरणा मिली है हमें और बॉक्स ऑफिस के जरिए जो आंकड़े सामने आए हैं, जिस तरह से देश ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है... वो काफी अद्भुत है.'' Alia आलिया भट्ट और अमीष त्रिपाठी आलिया ने आगे कहा, ''तीसरे हफ्ते में भी फिल्म इतना अच्छा कारोबार कर रही है. हम‌ भी इसमें‌ से एक सीख ले सकते हैं कि हम भी (बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स) भी ऐसा कर सकते हैं. अगर आप के पास दूरदृष्टी है, तो आप इसे हासिल कर सकते हैं. वैसे, मैंने एक नया शब्द गढ़ा है 'बाहुबली 2' के लिए. लोग कहते हैं कि ये एक ब्लॉकबस्टर है, मैं कहती हूं कि ये एक 'रॉकबस्टर' फिल्म है !'' रामचंद्रजी की सीरीज में आई अगली किताब 'सीता : वॉरियर ऑफ मिथिला' पर चर्चा के दौरान आलिया ने कहा कि अगर मौका मिला वो सीता का किरदार निभाना चाहेंगी और फिर हंसते हुए आगे ये भी कहा कि अगर उन्हें द्रौपदी का किरदार निभाने का ऑफर मिला तो इसके बारे में भी वो जरूर सोचेंगी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 12 बजे तक 24 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947 का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget