एक्सप्लोरर

Alia Bhatt ने छोड़ी शानदार कार पकड़ा ऑटोरिक्शा, इस खास वजह से लिया ये फैसला, फोटो हो गई वायरल

Alia Bhatt: आलिया भट्ट अक्सर किसी न किसी वजह से फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. इस बीच उन्होंने मुंबई में ऑटो रिक्शा की सवारी कर फिर से खुद को चर्चा का केंद्र बना लिया है.

Alia Bhatt: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट कुछ न कुछ करके अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. उनकी चर्चा हमेशा फैंस के बीच मे होती ही रहती है. हाल में ही जिगरा एक्ट्रेस ने मुंबई में कुछ ऐसा किया जिसके बाद उनकी बातें होने लगी हैं. दरअसल आलिया ने यातायात की समस्या से बचने के लिए अपनी शानदार कार को छोड़कर ऑटो की सवारी की.

एक्ट्रेस मुंबई के वर्सोवा जेटी पर नजर आईं. इसके बाद बोट से उतरकर सफर के लिए ऑटो को चुना. ‘राजी’ फेम एक्ट्रेस एक ओवरसाइज स्ट्राइप्ड शर्ट और पैंट पहने हुए देखी गईं.

ट्रैफिक से बचने के लिए आलिया पहले भी कर चुकी हैं ऐसा

यातायात की समस्या से बचने के लिए आलिया भट्ट के साथ ही अन्य हस्तियां भी वर्सोवा से मुंबई के इलाके में शूटिंग स्थलों तक जाने के लिए जेटी राइड का सहारा लेती नजर आ चुकी हैं. इससे सफर करने में लगभग 90 मिनट का समय बचता है.

कन्नड़ सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी जैसे अन्य अभिनेताओं को भी शूटिंग स्थलों तक पहुंचने के लिए जेटी का सहारा लेते देखा गया. ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं आलिया

आलिया ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने घर पर क्रिसमस ट्री लगाती नजर आईं. क्रिसमस ट्री को परिवार, पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के नाम वाले स्टिकर्स से सजाया गया था. आलिया ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “और यह हो गया.”

इस बार का क्रिसमस भी आलिया भट्ट के लिए खास है. उनकी लाडली राहा दो साल की हो चुकी हैं. राहा का जन्म 2022 में हुआ था.

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म 'जिगरा' थी. फिल्म में आलिया के साथ लीड रोल में वेदांग रैना हैं. फिल्म में सोमेन मिश्रा, शोभिता धुलिपाला के साथ ही मनोज पाहवा जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं. वसन बाला के निर्देशन में तैयार फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी थी.

और पढ़ें: Year Ender 2024: 550 करोड़ की 3 फिल्में करने के बावजूद इस एक्टर का सक्सेस रेट रहा 0%

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Top 10 Films Jan To June: 'धुरंधर 2' से 'बॉर्डर 2' तक, इस साल के शुरुआती 6 महीनों में इन 10 फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'धुरंधर 2' से 'बॉर्डर 2' तक, इस साल के शुरुआती 6 महीनों में इन 10 फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस
Batwara 1947 Teaser: 'बंटवारा 1947' के दूसरे टीजर में गूंजी सनी देओल की आवाज, एक्शन मोड में आए नजर
'बंटवारा 1947' के दूसरे टीजर में गूंजी सनी देओल की आवाज, एक्शन मोड में आए नजर
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, दोपहर 3 बजे तक 24 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, दोपहर 3 बजे तक 24 करोड़ के हुई पार
'कुछ और बना लो...' 4 हजार करोड़ी 'रामायण' पर भड़के अन्नू कपूर, रणबीर-साई की कास्टिंग पर भी उठाए सवाल
4 हजार करोड़ी 'रामायण' पर भड़के अन्नू कपूर, रणबीर-साई की कास्टिंग पर भी उठाए सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget