एक्सप्लोरर

क्या शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं आलिया भट्ट? बहन Shaheen Bhatt ने इस तरह ट्रोलर्स की बोलती की बंद, जानें- क्या कहा

आलिया भट्ट ने शादी के ढाई महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी. इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा है. लोगों ने कहा कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं.

Shaheen Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है. आलिया और रणबीर अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे और जून में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी. ऐसे में वही सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा था. आलिया के बचाव में उनकी बहन और ऑथर शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) आगे आई हैं. शाहीन भट्ट ने सोशल मीडिया पर आलिया को शादी से पहले प्रग्नेंट होने पर ट्रोल करने वालों को काफी खरी-खोटी सुनाई है. एक लेटेस्ट इंटव्यू में, शाहीन भट्ट ने उन लोगों के बारे में भी बात की जो ये सोच रहे थे कि मां बनने के बाद आलिया अपना काम रोक देंगी.

आलिया ने शादी के दो महीने बाद दे दी थी गुड न्यूज
बता दें कि कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद आलिया और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के दो महीने बाद यानी जून में इस न्यूली वेड कपल ने जल्द पैरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी थी. आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें रणबीर उनके पास में बैठे हुए थे और वह हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई थीं.

हम सभी को खुश नहीं कर सकते हैं
न्यूज 18 से बात करते हुए, शाहीन ने कहा, "मैं उसके (आलिया) के लिए नहीं बोलूंगी क्योंकि यह उसकी अपनी जर्नी है उसने जो कुछ भी इंटरनल रूप से निपटाया है वह पूरी तरह से उसकी जर्नी है. ऐसा कहने के बाद, आप वास्तव में कभी भी सभी को खुश नहीं कर सकते. वहां हमेशा एक या दो नेगेटिव कमेंट चलते रहेंगे और मुझे लगता है कि लोगों की नजरों में रहते हुए, हम सभी को यह प्रैक्टिस है कि किस पर ध्यान देना है और किस पर ध्यान नहीं देना है.” शाहीन ने यह भी कहा, “इस लिहाज से यह हमारे परिवार के लिए एक शानदार साल रहा है. पिछले एक साल में इसमें जबरदस्त इजाफा हुआ है. और अब ज्यादा खुशी आने वाली हैं और मैं इसके लिए काफी एक्साइटेड भी हूं."

आलिया ने बेबी शॉवर की तस्वीरें की थी शेयर
हाल ही में आलिया ने अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें भी शेयर की थी. आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक स्ट्रिंग शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "जस्ट ... लव (येलो हार्ट इमोजीस)." तस्वीरों में आलिया, रणबीर, कपूर परिवार के सदस्य और उनके फ्रेंड्स थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बता दें कि आलिया आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 में नजर आई थीं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम रोल में थे. फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया था. अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी और काफी बड़ी हिट साबित हुई थी. आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में गैल गैडोट, जेमी डोर्नन और सोफी ओकोनेडो के साथ भी दिखाई देंगी. फिल्म का प्रीमियर 2023 में एक्सक्लूसिवली नेटफ्लिक्स पर होगा. इसके अलावा, आलिया के पास करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी है. इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी और रणवीर सिंह भी हैं. यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Jhalak Dikhhla Jaa 10: करण जौहर के सवाल सुन सिद्धार्थ मल्होत्रा करने लगे ब्लश, कियारा आडवाणी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, 'धमाल 4' की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
'धमाल 4' ने 15वें दिन तोड़ा 'वेलकम टू द जंगल' का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'रामायण' को लेकर रणबीर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में बोलीं- 'जेन जी पर गर्व है'
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया खुलकर सपोर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget