एक्सप्लोरर

Akshay Kumar On South Vs Bollywood: साउथ-बॉलीवुड के विवाद पर अक्षय कुमार का बयान, कहा- 'फूट डालो और राज करो' की नीति से देश में..

Akshay Kumar On South Vs Bollywood: मीडिया संग बातचीत में अभिनेता अक्षय कुमार ने साउथ और बॉलीवुड के विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Akshay Kumar On South Vs Bollywood: ‘आरआरआर’ (RRR) और ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) फिल्मों की अपार सफलता के बाद साउथ का कद बॉलीवुड से काफी बढ़ गया था और दोनों इंडस्ट्री के बीच एक विवाद खड़ा हो गया था. इस मामले पर अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया संग बातचीत में अक्षय ने साउथ वर्सेज बॉलीवुड (South Vs Bollywood) के मुद्दे पर अपनी राय रखी और बताया कि, साउथ एक्टर्स को उनके साथ काम करना चाहिए. उन्होंने साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ काम करने की इच्छा जताई.

साउथ और बॉलीवुड के मुद्दे के सवाल पर अक्षय कुमार ने कहा, “प्लीज देश में ‘फूट डालो और राज करो’ की नीतियों को बनाना बंद करिए. दक्षिण और उत्तर कुछ नहीं है, हम सब एक इंडस्ट्री हैं. अब समय आ गया है कि, सभी इंडस्ट्रीज को भारतीय दर्शकों के लिए एक साथ जुड़ना और एक फिल्म के लिए काम करना चाहिए. अल्लू अर्जुन को भी मेरे साथ जल्द ही काम करना चाहिए और मैं भी अन्य साउथ एक्टर के साथ काम करूंगा. आगे बढ़ने का यही तरीका है.”

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी जद्दोजहद कर रहे हैं. ‘सम्राट पृथ्वीराज’ यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी पहली ऐतिहासिक फिल्म है, जो साहसी राजा पृथ्वीराज चौहान की कहानी को दर्शाता है. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत और ओमान में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है, जबकि कतर में इस होल्ड पर रखा गया है. 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म से ‘मानुषी छिल्लर’ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं.

यह भी पढ़ें

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में पहुंचे कमल हासन, कॉमेडियन कपिल की जमकर खिंचाई की

Saif Ali Khan Amrita Singh: जब सैफ-अमृता के तलाक पर बोलीं थीं बेटी सारा अली खान, मेरी मां तो हंसना भूल गई थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget