एक्सप्लोरर

Hera Pheri 3: राजू के लुक में दिखे अक्षय कुमार, परेश रावल-सुनील शेट्टी भी आए नजर, 'हेरा फेरी 3' के सेट से सामने आई पहली तस्वीर

Hera Pheri 3 Film: हेरा फेरी 3 के सेट से अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की पहली फोटो सामने आई है, जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं.

Hera Pheri 3 Film: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के लिए शूटिंग शुरू कर दी है. सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. अब तीनों सितारों की एक फोटो सामने आई है, जिसे 'हेरा फेरी 3' के सेट का बताया जा रहा है. फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. सेट से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की लीक हुई फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है.

हेरा फेरी 3 के सेट से वायरल हुई फोटो

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी कैमरे के सामने खड़े हैं. डीएनए को एक सोर्स ने बताया कि ये फोटो फिल्म के प्रोमो का है, जिसके लिए तीनों स्टार्स ने शूट किया है. परेश रावल व्हाइट शर्ट और धोती में बाबूराव गणपत राव आप्टे के लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, अक्षय कुमार प्रिंटेड शर्ट में दिख रहे हैं और उनका ये लुक पिछले कुछ सालों से पॉपुलर एक मीम बन गया है. वहीं, श्याम के लुक में सुनील शेट्टी डार्क शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं.

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2023 के मध्य में होगी. मंगलवार को अक्षय, परेश और सुनील ने प्रोमो शूट किया है. इस फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं. हालांकि, अभी बाकी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया गया है. यहां तक कि फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया गया है. मालूम हो कि कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने खुद ये खुलासा किया था कि वह 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी, लेकिन अब वह फिल्म की लीड स्टारकास्ट से जुड़ गए हैं. 

23 साल पहले 'हेरा फेरी' ने जीता था फैंस का दिल

गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट हुई और फिर साल 2006 में इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. अब फैंस बेसब्री से 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Ganapath Teaser: टाइगर श्रॉफ ने रिलीज किया फिल्म ‘गणपत’ का टीजर, एक बार फिर धांसू एक्शन करते दिखें एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी धूम, 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-कलेक्शन
'जन नायकन' से 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-कलेक्शन
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget