एक्सप्लोरर

Special 26 Sequel: 'अगर स्क्रिप्ट तैयार है तो...' अनुपम खेर ने 'स्पेशल 26' के सीक्वल को लेकर किया ट्वीट, अक्षय कुमार ने दिया ये रिएक्शन

Akshay Kumar On Special 26 Sequel: अनुपम खेर ने स्पेशल 26 फिल्म के सीक्वल को लेकर ट्वीट किया है, जिस पर अब अक्षय कुमार ने रिएक्शन दिया है.

Akshay Kumar On Special 26 Sequel: अक्षय कुमार और अनुपम खेर की फिल्म स्पेशल 26 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इसकी रिलीज को 10 साल पूरे हो चुके हैं.इस मौके पर अनुपम खेर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर अक्षय कुमार ने रिप्लाई करते हुए कहा कि अगर सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार है, तो मैं फिल्म में काम करने के लिए तैयार हूं.

'स्पेशल 26' के सीक्वल को लेकर अनुपम खेर ने किया ट्वीट

अनुपम खेर ने 'स्पेशल 26' के 10 साल पूरे होने पर ट्वीट किया, 'आज हमारी फिल्म स्पेशल 26 की रिलीज को 10 साल पूर हो गए. मैंने हमारे होनहार डायरेक्टर नीरज पांडे से कितनी बार कहा कि वह इसका पार्ट 2 बनाए पर आप ही बताइये कि स्पेशल 26 का सीक्वल बनना चाहिए कि नहीं'. अनुपम खेर ने इस ट्वीट को अक्षय कुमार को भी टैग किया है.

अक्षय कुमार ने दिया ये जवाब 

अक्षय कुमार ने अनुपम खेर के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अगर स्क्रिप्ट तैयार है तो मैं तैयार हूं. असली पावर स्क्रिप्ट में होती है.' 'स्पेशल 26' में मनोज बाजपेयी, जिमी शेरगिल और काजल अग्रवाल जैसे सितारों ने काम किया था. नीरज पांडे के निर्देशन बनी इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया. 

स्क्रिप्ट की वजह से 'हेरा फेरी 3' को किया मना

कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने सिर्फ स्क्रिप्ट की वजह से फिल्म हेरा फेरी 3 में काम करने से मना कर दिया था. इसके बाद उनकी जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया. हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, 'फिल्म मुझे ऑफर की गई थी और मुझे इसके बारे में बताया गया था, लेकिन मैं स्क्रीनप्ले, स्क्रिप्ट को लेकर संतुष्ट नहीं था. मुझे वही करना है, जो लोग देखना चाहते हैं और इसलिए मैं पीछे हट गया. मैं एक कदम पीछे हट गया. यह मेरी लाइफ, मेरी जर्नी का एक बड़ा हिस्सा है. मुझे भी बहुत दुख हो रहा है. मैं खुद भी बहुत दुखी हूं इस बात से कि मैं कर नहीं पा रहा हूं'. 

अक्षय कुमार की फिल्में

बताते चलें कि अक्षय कुमार की पिछले साल 'राम सेतु', 'रक्षा बंधन', 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी फिल्म रिलीज हुईं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थीं. अब वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे, जो 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें-Who is Arjun Bhalla: कौन हैं स्मृति ईरानी के होने वाले दामाद अर्जुन भल्ला, केंद्रीय मंत्री की बेटी शनैल संग लेंगे सात फेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget