एक्सप्लोरर

Box Office: अक्षय कुमार की 'गोल्ड' ने की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, जानें कलेक्शन

13वें दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' ने 1.85 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली हैं. पहले ही दिन 25 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार करके ये जता दिया था कि फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी. ऐसे में महज 13 दिनों के कलेक्शन से ही इन फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म का पहला हफ्ता 9 दिनों का था, क्योंकि फिल्म 15 अगस्त यानी बुधवार को रिलीज़ हुई थी.

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के फिल्म की अब तक कमाई के आंकड़े सभी के सआझ साझा किए हैं. पहले हफ्ते यानी 9 दिनों में फिल्म ने 89.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया. अब दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है.

मूवी रिव्यू: बोझिल होने के बावजूद आपको जज़्बाती कर देगी अक्षय कुमार की 'गोल्ड'

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 1.85 करोड़ रुपए, शनिवार को 3.10 करोड़ रुपए, रविवार को 4.75 करोड़ रुपए और सोमवार को 1.45 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए 13 दिनों में 100.45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली हैं. फिल्म की पूरी टीम इन फिल्म के शानदार प्रदर्शन से काफी खुश है.

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत कुमार सिंह, सनी कौशल और निकिता दत्ता जैसे कलाकार नज़र आए हैं. फिल्म आज़ाद भारत को हॉकी में मिले पहले गोल्ड मेडल पर आधारित है.

इस फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है. खास बात यह है कि टीवी की दुनिया में 'नागिन' के नाम से मशहूर मॉनी रॉय ने इस फिल्म से डेब्यू किया है. फिल्म को समीक्षकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget