एक्सप्लोरर

सुकमा में शहीद जवानों को मदद देने वाले अक्षय-सायना को नक्सलियों ने दी धमकी

नई दिल्ली: 11 मार्च को छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ के 12 जवान नक्सलियों के कायराना हमले में शहीद हुए थे. हमले के बाद देश में गुस्सा भी भड़का तो शहीदों के परिवारों के लिए मदद के लिए हाथ भी उठे. अभिनेता अक्षय कुमार और बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने भी शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद दी, लेकिन नक्सलियों को ये नागवार गुजरा है. नक्सलियों ने बाकायदा प्रेस नोट जारी करके अक्षय और सायना के परोपकार पर निशाना साधा है. ये पहली बार है जब नक्सलियों ने किसी सेलिब्रिटी को निशाने पर लिया है. छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी करके अक्षय कुमार और बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल की खुलेआम निंदा की है. अक्षय और सायना नेहवाल को धमकी इसलिए मिली है क्योंकि दोनों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद सीआरपीएफ जवानों को आर्थिक मदद दी थी. प्रेस नोट में सितारों को धमकाने के साथ साथ नक्सलियों ने सीआरपीएफ के शहीद जवानों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है. प्रेस नोट में नक्सलियों ने लिखा है- ‘’इन्हें देशभक्त नहीं कहा जा सकता. बल्कि देश की गरीब जनता के हत्यारे हैं. बस्तर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती गरीब जनता के दमन के लिए की गई है. खूनी कुत्तों को शहीद मानकर सीनियर एक्टर अक्षय कुमार और सायना नेहवाल द्वारा पीजीएलए के हमले में मारे गए जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता की कड़ी निंदा करते हैं. प्रमुख हस्तियों, सीनियर कलाकारों, खिलाड़ियों, सेलिब्रिटी लोगों से अनुरोध है कि वो क्रांतिकारी आंदोलन के पक्ष में खड़े हों. सरकारी पुलिसिया दमन और मानवाधिकार हनन की निंदा करें.’’ सुकमा में शहीद जवानों को मदद देने वाले अक्षय-सायना को नक्सलियों ने दी धमकी अक्षय ने जवानों के परिवारों को एक करोड़ 8 लाख की मदद का एलान किया अक्षय कुमार ने 11 मार्च को सुकमा में नक्सलियों के हमले में मारे गए 12 सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को एक करोड़ 8 लाख यानी हर परिवार को 9-9 लाख की मदद का एलान किया था. सायना नेहवाल  ने शहीदों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये की मदद का एलान किया है. महाराष्ट्र के किसानों की मदद भी कर चुके हैं अक्षय महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों पाई पाई के लिए मोहताज हुए तब अक्षय कुमार मदद के लिए आगे आए थे. 90 लाख रुपये अक्षय ने किसानों के लिए दिए थे. खबर तो ये भी आई कि अक्षय ने एक कंपनी के ब्रैंड के प्रमोशन के लिए 10 करोड़ की फीस भी आधी कर ली क्योंकि ब्रांड उन किसानों से ही फल लेता है जो सूखे की चपेट में आए. इससे कंपनी को भी नुकसान हुआ. सरकार को अक्षय कुमार ने सुझाव दिया कि सीमा या आंतरिक सुरक्षा में ड्यूटी के दौरान शहीद जवानों की जानकारी ऑनलाइन होनी चाहिए. इसका फायदा ये होगा कि कोई भी व्यक्ति शहीद जवान के परिवार की मदद कर पाएगा. राजनाथ सिंह के मंत्रालय ने फटाफट अक्षय के सुझाव को मानकर भारत के वीर' ऐप लॉन्च कर दिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Evil Dead Burn BO: हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget