एक्सप्लोरर

अधूरा इश्क: अक्षय ने रवीना से की थी गुपचुप सगाई, लेकिन इस गलती से बर्बाद हो गया दोनों का रिश्ता

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिनके लव स्टोरी किसी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी और बुरे मोड़ पर जाकर खत्म हो गई. ऐसी ही एक प्रेम कहानी थी सुपरस्टार अक्षय कुमार और नब्बे के दशक की टॉप अभिनेत्री रवीना टंडन की.

बॉलीवुड में स्टार्स का एक-दूसरे के करीब आना आम बात है. यह सितारे साथ काम करते हुए कब एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं, मालूम ही नहीं चलता. लेकिन प्यार का यह सफर जितना आसान दिखता है, इसे निभाना उतना ही मुश्किल होता है. ऐसे में बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां बनीं जो अंजाम तक नहीं पहुंच पाईं. ऐसी ही एक प्रेम कहानी है खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टिप टिप बरसा गर्ल रवीना टंडन की. नज़र डालते हैं इस हॉट बॉलीवुड कपल की प्रेम कहानी पर जो कि अधूरी ही रह गई. अधूरा इश्क: अक्षय ने रवीना से की थी गुपचुप सगाई, लेकिन इस गलती से बर्बाद हो गया दोनों का रिश्ता रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90 के दशक में अक्षय और रवीना का प्यार फिल्म मोहरा के सेट पर फला-फूला. 1994 में आई इस फिल्म की रिलीज के दौरान दोनों बेहद करीब आ गए थे. ऑन स्क्रीन के साथ-साथ दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी चर्चा में थी. दोनों की लव स्टोरी बिलकुल परफेक्ट लगा करती थी. दोनों पंजाबी थे और एक-दूसरे के साथ बेहद अच्छे दिखते थे. सबको लगने लगा था कि दोनों जल्द ही अपनी शादी अनाउंस कर देंगे. यहां तक कि रवीना ने फिल्में साइन करना बंद कर दिया था क्योंकि अक्षय चाहते थे कि वह हाउसवाइफ बनें. अधूरा इश्क: अक्षय ने रवीना से की थी गुपचुप सगाई, लेकिन इस गलती से बर्बाद हो गया दोनों का रिश्ता 1999 में स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में रवीना ने खुलासा भी कर दिया था कि अक्षय ने उनसे कहा है कि जैसे ही मैं अपनी लस्ट शूटिंग पूरी कर लूंगी, वो मुझसे शादी कर लेंगे. रवीना ने इस दौरान ये भी खुलासा किया था कि दोनों ने मंदिर में गुपचुप सगाई कर ली है. अक्षय यह बात इसलिए छुपाना चाहते थे क्योंकि उन्हें इस बात से अपनी फीमेल फैन्स को खोने का डर सताता था. कुछ समय तक रवीना-अक्षय के बीच सब ठीक चलता रहा लेकिन 1996 में खिलाड़ियों का खिलाड़ी की रिलीज के दौरान चीज़ें बदल गईं. अधूरा इश्क: अक्षय ने रवीना से की थी गुपचुप सगाई, लेकिन इस गलती से बर्बाद हो गया दोनों का रिश्ता इस दौरान अक्षय-रेखा की लिंक अप स्टोरीज से रवीना परेशान हो उठीं. अक्षय के रंगीन मिजाज़ से वैसे ही परेशान चल रहीं रवीना को रेखा से उनकी बढ़ती नजदीकियों के बारे में जानकर तगड़ा झटका लगा. रवीना ये बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाईं और अक्षय की इस एक गलती की वजह से उनसे रिश्ता तोड़ लिया. उन्होंने मीडिया में अक्षय के खिलाफ कुछ इंटरव्यू भी दिए. रवीना ने कहा कि प्यार में विश्वास ही सबसे बड़ी चीज़ होती है और अक्षय ने उनका विश्वास तोड़ा. उनसे सीक्रेट सगाई करने के अलावा अक्षय दो और लड़कियों से सगाई कर चुके थे. 1999 में दिए इंटरव्यू में रवीना ने कहा कि अक्षय जिस स्पीड से लड़कियों को प्रपोज कर रहे हैं उस स्पीड से जल्द ही मुंबई की आधी से ज्यादा लड़कियों के माता-पिता को उन्हें मॉम-डैड बुलाना होगा. अक्षय ने दिल तोड़ने के लिए रवीना से माफी मांगी लेकिन रवीना ने उन्हें माफ़ नहीं किया. इस तरह इस प्रेम कहानी का अंत बुरा हुआ. कुछ समय बाद रवीना ने फिल्म फाइनेंसर अनिल थडानी से तो अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar The Revenge Live: हिंदी बेल्ट में 'धुरंधर 2' कर रही रिकॉर्ड तोड़ कमाई, साउथ में फैंस नाराज, शो कैंसिल
Live: हिंदी बेल्ट में 'धुरंधर 2' कर रही रिकॉर्ड तोड़ कमाई, साउथ में फैंस नाराज, शो कैंसिल
500 सिनेमाघरों में कैंसिल 'धुरंधर 2' के शोज, मेकर्स पर भड़के थिएटर मालिक
500 सिनेमाघरों में कैंसिल 'धुरंधर 2' के शोज, मेकर्स पर भड़के थिएटर मालिक
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: धुरंधर 2 या उस्ताद भगत सिंह में से किसने मारी बाजी, किसे हुआ नुकसान? ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर 2' या उस्ताद भगत सिंह में से किसने मारी बाजी, किसे हुआ नुकसान? ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साउथ में पवन कल्याण की फिल्म ने 'धुरंधर 2' का खेल खराब किया, लाखों में सिमटी कमाई
इस फिल्म की वजह से 'धुरंधर 2' को हुआ भयंकर नुकसान, साउथ में लाखों में सिमटी कमाई

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
Embed widget