एक्सप्लोरर

Ajay Devgn ने लॉन्च की एआई जेनरेटिव मीडिया कंपनी, सिनेमा को ले जाएंगे नई उंचाईयों पर

Ajay devgn AI Media Company: एक्टर अजय देवगन ने अपनी नई एआई मीडिया कंपनी प्रिसमिक्स को लॉन्च किया है. अजय के साथ वत्सल शेठ और अजय के भतीजे दानिश देवगन भी हैं.

Ajay devgn AI Media Company: अभिनेता अजय देवगन भारतीय सिनेमा के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और इसी के तहत अब वे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पावर्ड मीडिया में क्रांति लाने के लिए तैयार हैं. इसके लिए उन्होंने एआई-पावर्ड मीडिया कंपनी शुरू की है.

अजय ने की कंपनी की घोषणा
अभिनेता ने 'प्रिज्मिक्स' की घोषणा की है, जो एक एआई-पावर्ड मीडिया कंपनी है. यह कंटेंट मेकिंग में कारगर है. फिल्म मेकर्स, ब्रांड्स और क्रिएटर्स को एक्सट्रा एआई टैकनीक के साथ हाई क्वालिटी, स्केलेबल और अट्रेक्टिव कहानियां तैयार करने में मदद करेगी.

अजय के साथ इस कंपनी को कौन-कौन देखेगा
देवगन 'प्रिज्मिक्स' के प्रेसिडेंट है, जो एक टीम को लीड करेंगे, जिसमें दानिश देवगन (को-फाउंडर और चीफ बिजनेस ऑफिसर), वत्सल सेठ (को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) और साहिल नायर (को-फाउंडर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर) के नाम शामिल हैं.

अजय की टीम मिलकर क्या करेगी
टीम का पर्पस साथ मिलकर कहानी कहने की आर्ट को फिर से परिभाषित करना है, क्रिएटिविटी को उन्नत एआई टैकनीक के साथ मिलाकर शानदार मीडिया कंटेंट में बदलने से संबंधित है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय ने क्या लॉन्च पर क्या कहा 
इस बारे में अजय देवगन ने कहा, “प्रिज्मिक्स के साथ, हम कहानी कहने के भविष्य में कदम रख रहे हैं. एआई केवल एक टैकनीक नहीं है, बल्कि एक क्रिएटिव भागीदार है, जो फिल्ममेकर्स और ब्रांड्स को उनके विजन को ऐसे तरीके से जीवंत करने में मदद कर सकता है, जिसकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की गई थी. हमारा लक्ष्य हाई क्वालिटी आधारित एआई कंटेंट को अधिक सुलभ और स्केलेबल बनाकर मीडिया में क्रांति लाना है.”

को-फाउंडर दानिश देवगन क्या बोले
सह-संस्थापक और मुख्य व्यवसाय अधिकारी दानिश देवगन ने कहा, “प्रिज्मिक्स तकनीक और रचनात्मकता के बीच की खाई को पाटने के बारे में है. एआई कई संभावनाएं प्रदान करता है और हम रचनाकारों, ब्रांड्स और कहानीकारों को सशक्त बनाने के लिए इसकी पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए एक साथ आए हैं.”

वत्सल सेठ ने कहा
सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वत्सल सेठ ने कहा, “इस कंपनी के साथ हमारा लक्ष्य मनोरंजन को फिर से परिभाषित करना और मीडिया में एआई को गाइड करना है. हम मीडिया और मनोरंजन में क्रांति लाने के लिए एआई की पावर का उपयोग करने में लगे हैं. हमारी प्रतिबद्धता एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने में निहित है.''

प्रिज्मिक्स के बारे में
'प्रिज्मिक्स' मीडिया लैंडस्कैप को बदलने के लिए रचनात्मकता और जनरेटिव एआई को जोड़ने के लिए समर्पित है. इसमें शॉर्ट फिल्म्स और सीरीज से लेकर एनिमेटेड ग्राफिक्स, म्यूजिक वीडियो, कॉर्पोरेट कंटेंट और सोशल मीडिया कैंपेन तक शामिल हैं. सह-संस्थापक और मुख्य रचनात्मक अधिकारी साहिल नायर ने कहा, "रचनात्मकता को कभी भी संसाधनों या तकनीक द्वारा सीमित नहीं किया जाना चाहिए. 'प्रिज्मिक्स' के साथ हम बाधाओं को तोड़ रहे हैं, एआई-बेस्ड कहानी कहने के माध्यम से हम कल्पना को पनपने दे रहे हैं."

ये भी पढ़े: Womens Day 2025: शादी के बाद भी सुपरहिट रहा इन हसीनाओं का करियर, एक ने तो लगातार दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 3 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 3 बजे तक 83 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget