एक्सप्लोरर

अजय देवगन की 'मैदान' की रिलीज़ की तारीख आई सामने, अगले साल इस दिन बड़े परदे पर आएगी फिल्म

अमित रवींद्रनाथ शर्मा की फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के सुनहरे सालों पर आधारित है. अजय देवगन का किरदार महान कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' 13 अगस्त, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अजय देवगन ने इस बारे में ट्वीट किया. उन्होंने रिलीज़ की तारीख का एलान करते हुए लिखा, "2021 स्वतंत्रता सप्ताह. एक अनकही कहानी जो हर भारतीय को गर्वित करेगी. 13 अगस्त को याद रखें. हैशटैग मैदान 2021."

अमित रवींद्रनाथ शर्मा की फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के सुनहरे सालों पर आधारित है. अजय का किरदार महान कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है, जिन्हें भारतीय फुटबॉल के संस्थापक पिता के तौर पर जाना जाता है. रहीम 1950 से 1963 तक (निधन होने तक) भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थे. उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता है.

वहीं, निर्देशक अमित शर्मा 2018 की मल्टीप्लेक्स हिट 'बधाई हो' के बाद 'मैदान' के साथ वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी हैं. इस फिल्म की पटकथा साईविन क्वाद्रास और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था, तभी से तमाम चीजों के साथ साथ सिनेमाघर भी बंद हैं. अब सरकार देश में अनलॉक की प्रक्रिया लागू कर रही हा. फिलहाल अनलॉक 2 जारी है. इस बीच फिल्मों की शूटिंग की भी इजाज़त दे दी गई है. कई फिल्मों और सीरियलों की शूटिंग शुरू हो गई है. हालांकि अजय की फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी, लेकिन कई ऐसे फिल्मकार हैं, जो इसी साल अपनी फिल्म रिलीज़ करने की सोच रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget