एक्सप्लोरर

दीवाली पर बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं अजय देवगन, अक्षय-सलमान का भी कर चुके हैं पत्ता साफ, आंकड़े हैं गवाह

Ajay Devgn Diwali Box Office Record: अजय देवगन उन स्टार्स में हैं जिन्हें दीवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कमाई का बादशाह कहा जा सकता है. उन्होंने अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे एक्टर्स को भी पछाड़ा है.

Ajay Devgn Diwali Box Office Record: ये दीवाली धमाकेदार होने वाली है. अजय देवगन की सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के बीच 1 नवंबर से बॉक्स ऑफिस पर घमासान शुरू होने वाला है. दर्शकों के बीच दोनों ही फिल्मों को लेकर एक्साइटमेंट है, क्योंकि दोनों ही दो अलग-अलग जॉनर वाली फ्रेंचाइजी की अगली किस्त हैं.

ऐसे में पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के आधार पर जानते हैं कि अजय देवगन और कार्तिक आर्यन के बीच इस क्लैश में कौन बाजी मार सकता है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अजय देवगन की किसी फिल्म का दीवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ हो. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

इसके पहले अजय देवगन की फिल्में पिछले 15 सालों में दीवाली के मौके पर 6 बार किसी दूसरी फिल्म से टकराई हैं. इनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रहीं. नीचे आप इन फिल्मों की लिस्ट देख सकते हैं.

पिछली 6 दीवाली में कैसा रहा अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस?

अजय देवगन की फिल्म/बॉक्स ऑफिस पर हाल दूसरे स्टार्स की फिल्म/बॉक्स ऑफिस पर हाल रिलीज ईयर  
ऑल द बेस्ट/हिट मैं और मिसेज खन्ना, ब्लू/दोनों फ्लॉप 2009  
गोलमाल 3/हिट एक्शन रिप्ले/फ्लॉप 2010  
सन ऑफ सरदार/हिट जब तक है जान/हिट 2012  
शिवाय/एवरेज ऐ दिल है मुश्किल/हिट 2016  
गोलमाल अगेन/हिट सीक्रेट सुपरस्टार/हिट 2017  
थैंक गॉड/फ्लॉप राम सेतु/फ्लॉप 2022  

ऊपर की लिस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि पिछले 15 सालों में 6 बार बड़े एक्टर्स की फिल्मों से अजय देवगन की फिल्मों का क्लैश हुआ है. इन एक्टर्स में सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आमिर खान जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं. 

इस दौरान अजय देवगन की हिट फिल्मों का प्रतिशत देखें तो वो करीब-करीब 90 प्रतिशत है. 6 फिल्मों में से 5 बार अजय देवगन की फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है. 

कैसा रहा अजय देवगन के सामने वाले का हाल?

ऐसा नहीं है कि हर बार अजय देवगन से क्लैश के बाद सामने वाले का नुकसान ही हुआ हो. इस दौरान तीन बार दूसरे स्टार्स की फिल्मों ने भी अजय की फिल्म के साथ क्लैश होने के बावजूद बंपर कमाई की है. सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है कि दूसरे स्टार्स की फिल्में फ्लॉप हुई हैं. और एक बार अजय देवगन और दूसरे स्टार, दोनों की फिल्मों को फ्लॉप की कैटेगरी में जाना पड़ा है.

Singham Again से होगा Bhool Bhulaiyaa 3 को नुकसान?

जैसा कि पुराने रिकॉर्ड्स बताते हैं कि अजय देवगन की फिल्में ज्यादातर हिट फिल्मों में शामिल हुई हैं. लेकिन ये रिकॉर्ड्स ये भी बताते हैं कि दूसरे एक्टर्स की अच्छी फिल्मों को भी क्लैश होने के बावजूद दर्शक मिले हैं. तो साफ है कि अगर भूल भुलैया 3 का जैसा बज है फिल्म भी वैसी ही रही, तो सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 दोनों को बॉक्स ऑफिस पर बहुत जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी.

और पढ़ें: Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 की रिलीज के बचे हैं सिर्फ 5 दिन, मेकर्स फिर भी नहीं सुलझा पा रहे 'झगड़ा', हो रहा दोनों का नुकसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वामिका गब्बी का 'फैन-गर्ल मोमेंट' वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित संग शेयर किए खास पल
वामिका गब्बी का 'फैन-गर्ल मोमेंट' वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित संग शेयर किए खास पल
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, दोपहर 2 बजे तक 91 करोड़ के हो गई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, दोपहर 2 बजे तक 91 करोड़ के हुई पार
OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget