एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी-भूषण कुमार के बाद 6.95 करोड़ की Rolls Royce Cullinan खरीदने वाले तीसरे भारतीय बने अजय देवगन

अजय देवगन फिलहाल लैंड रोवर रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज़, मर्सीडीज़-बेंज़ एस क्लास, ऑडी क्यू7, मर्सीडीज़-बेंज़ जीएल-क्लास, वोलवो XC90 और मोडिफाइड टोयोटा सेलिसा जैसी गाड़ियों के मालिक हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन को कारों का शौकीन माना जाता है. उनके पास कई महंगी और लग्ज़री गाड़ियां हैं. लेकिन इस बार अजय देवगन ने वो एसयूवी कार खरीदी है, जो भारत में उनसे पहले सिर्फ मुकेश अंबानी और टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार के पास ही थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन ने रोल्स रॉय कलिनन (Rolls Royce Cullinan) खरीदी है, जिसकी कीमत 6 करोड़ 95 लाख रुपए है. भारत में अजय देवगन से पहले ये दो ही लोगों के पास थी. हालांकि निर्माता इस कार को ग्राहक की पसंद के हिसाब से कस्टमाइज़ भी करते हैं ऐसे में अजय की कार की कीमत और भी ज्यादा हो सकती है.

रिपोर्ट्स की मानें तो ये कार 6.8 लीटर वी12 पेट्रोल इंजिन के साथ आती है, जो कि 560 बीएचपी की पावर और 850 एनएम की टोर्क देती है. इस कार की खास बात ये है कि ये शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार ये पांच सेकंड से भी कम वक्त में पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 249 किलोमीटर की है. रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की कार की रंग नीला होगा.

आपको बता दें कि अजय देवगन फिलहाल लैंड रोवर रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज़, मर्सीडीज़-बेंज़ एस क्लास, ऑडी क्यू7, मर्सीडीज़-बेंज़ जीएल-क्लास, वोलवो XC90 और मोडिफाइड टोयोटा सेलिसा जैसी गाड़ियों के मालिक हैं. आपको बता दें कि अजय देवगन मासेराती क्वात्रोपोर्ते (Maserati Quattroporte) के भारत में पहले खरीदार भी हैं. इसके अलावा इसी साल करण जौहर के शो में जवाब देकर अजय देवगन ने ऑडी एस 5 स्पोर्टबैक जीती थी.

अजय देवगन के फिल्मों की बात करें तो वो हाल ही में 'टोटल धमाल' और 'दे दे प्यार दे' में नज़र आए हैं. अजय की इन दोनों ही फिल्मों ने अच्छा बिज़नेस किया. अब अजय तुर्रम खां, तानाजी - द अनसंग वॉरियर, मैदान, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया और आरआरआर जैसी फिल्मों की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget