एक्सप्लोरर

फीमेल सिंगर के बाद अब अन्य महिलाओं ने लगाए अली जफर पर यौन शोषण के आरोप

पाकिस्तान की अभिनेत्री, मॉडल व गायिका मीशा शफी द्वारा अभिनेता व गायक अली जाफर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद अन्य महिलाएं भी जफर के खिलाफ इसी तरह के आरोपों के साथ सामने आई हैं.

नई दिल्ली: पाकिस्तान की अभिनेत्री, मॉडल व गायिका मीशा शफी द्वारा अभिनेता व गायक अली जाफर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद अन्य महिलाएं भी जफर के खिलाफ इसी तरह के आरोपों के साथ सामने आई हैं. जीओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मीशा शफी को समर्थन देते हुए महिलाओं ने लिखा कि वह अकेली नहीं हैं और उन्होंने भी ऐसे अनुभवों का सामना किया है. मेक-अप आर्टिस्ट लीना गनी ने मीशा को इस घटना के खिलाफ आवाज उठाने के लिए धन्यवाद दिया है. लीना ने लिखा, "मीशा की हिम्मत देखने के बाद मेरे लिए अब चुप रहना मुश्किल है. यह न केवल उनके समर्थन के लिए है, बल्कि उन्हें यह बताने के लिए है कि वह अकेली नहीं है. मैं कई वर्षो से अली जफर को जानती हूं. दोस्तों के बीच जो सही व्यवहार होना चाहिए, उसकी सीमा को अली ने कई बार लांघा है." फीमेल सिंगर के सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर अली का जवाब, कहा- सच सामने आएगा उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि कैसे अली का व्यवहार 'महिलाओं के प्रति उनके असम्मान के आभाव को दिखाता है.' लीना गनी ने लिखा, "गलत तरीके से छूने, दबोचने और यौन टिप्पणी करने को हास्य और अभद्रता के बीच के अस्पष्ट क्षेत्र में नहीं डालना चाहिए. आपको वस्तु की तरह पेश करने वाले टिप्पणी, आपकी चमड़ी में सिहरन पैदा करने वाली टिप्पणी को 'एक मजाक' नहीं माना जा सकता है. इस तरह के व्यवहार से महिलाओं को ठेस पहुंचती है."

A post shared by Ali Zafar (@ali_zafar) on

उन्होंने कहा, "शफी अकेली नहीं है." लीना ने कहा, "उस समय की वे यादें, जिसमें अली को लगता था कि वह अभद्र चीजें कहकर चला जाएगा, मुझे आज भी उन्हें सोचकर बुरा लगता है." एक पत्रकार माहम जावेद ने भी 'वर्षो पहले' की एक घटना के बारे में बताया, जब 'अली ने उनकी एक रिश्तेदार का चुंबन लेने की कोशिश की थी और उसे एक रेस्टरूम में खींच लिया था.' ब्लॉगर हुमना रजा ने भी अली पर एक सार्वजनिक समारोह में उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया. मीशा शफी ने गुरुवार शाम को ट्वीट कर कहा था कि अली जफर ने एक से अधिक बार उनका यौन उत्पीड़न किया था. यह पहली ऐसी घटना है जिसमें पाकिस्तान की एक सेलेब्रिटी ने अपने सहकर्मी के बारे में खुलकर ऐसा आरोप लगाया है. अली ने गुरुवार को ही शफी की बात खंडन किया था और कहा था कि वह कानून के जरिए इसका जवाब देंगे. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "मैं यह काफी विश्वास करता हूं कि सच की हमेशा जीत होती है." हालांकि, पाकिस्तान का मनोरंजन जगत इस मुद्दे पर अधिक बोल नहीं रहा है लेकिन कुछ आवाजें अली जफर के पक्ष में भी सामने आई हैं. अभिनेत्री माया अली ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह अली का सम्मान करती हैं और हमें किसी के चरित्र पर तब तक कोई फैसला नहीं करना चाहिए जब तक सच सामने न आ जाए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection Live: 'पेद्दी' ने ओपनिंग डे पर काटा गदर, 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' भी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
Box Office LIVE: 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' भी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
Peddi Box Office Day 1: राम चरण की 'पेद्दी' ने आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, 'धुरंधर' सहित 8 फिल्मों को भी रौंदा, बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'पेद्दी' ने आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, 'धुरंधर' सहित 8 फिल्मों को भी रौंदा, जानें- कलेक्शन
HJTIHH BO Day 1 Prediction: 'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
हाथों में हाथ डाले 'ब्राउन' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सैफ-करीना, करिश्मा कपूर संग दिए पोज, देखें वीडियो
'ब्राउन' की स्क्रीनिंग में छाए सैफ-करीना, करिश्मा कपूर संग दिए पोज, वीडियो वायरल

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget