एक्सप्लोरर

'छिछोरे' के बाद 'रामायण' लाएंगे नीतेश तिवारी, कहा- इससे छेड़छाड़ एक बड़ी मूर्खता होगी

हाल ही में कलर्स चैनल के एक धारावाहिक में रामायण के कुछ अंशों से छेड़छाड़ का आरोप लगा था. इसी सिलसिले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा चैनल को नोटिस भी जारी कर दिया गया था.

हाल ही में कलर्स चैनल के एक धारावाहिक में रामायण के कुछ अंशों से छेड़छाड़ का आरोप लगा था. इसी सिलसिले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा चैनल को नोटिस भी जारी कर दिया गया था. अब फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी 'छिछोरे' के बाद 'रामायण' पर तीन हिस्सों में मैराथन फीचर फिल्म सीरीज बनाने की प्रक्रिया में हैं.

वह इस बारे में एकदम स्पष्ट हैं कि पवित्र महाकाव्य को बनाने में वह कोई बदलाव या छेड़छाड़ नहीं करने वाले हैं. तिवारी ने कहा कि उसमें बदलाव करना 'मूर्खता' होगी.

तिवारी ने कहा, "जिस समय में हम जी रहे हैं, यह देखते हुए कि यह एक ऐसा धर्मग्रंथ है जो हर हिंदू परिवार का एक अभिन्न अंग है. उसमें किसी तरह का बदलाव करना मूर्खता होगी. यह एक दोषरहित कहानी है. अगर मैं इससे छेड़छाड़ करता हूं तो मैं मूर्ख हूं. यह 'रामायण' ठीक उसी तरह होगी, जैसा हम जानते हैं." 

फिल्मकार ने कहा, "मैं इसे देखते हुए बड़ा हुआ हूं और यह मेरी जिदगी का अहम हिस्सा रहा है. इस पर फिल्म बनाना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह मेरा सपना पूरा होने जैसा है. मेरी प्रार्थनाओं का असर हो गया है." उन्होंने आगे कहा, "हम इसे तीन भागों में बनाएंगे, क्योंकि यह बहुत लंबी कहानी है. तीनों फिल्में एक के बाद एक थोड़े-थोड़े अंतराल पर रिलीज की जाएंगी."

आपको बता दें कि नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित हालिया रिलीज 'छिछोरे' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने दूसरे रविवार को 10 करोड़ की कमाई की है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं. कुल मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में ये फिल्म 94.06 करोड़ कमा चुकी है.

वहीं, नीतेश तिवारी का यह बयान तब सामने आया है, जब बीते हफ्ते कलर्स चैनल को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 'सिया राम के लव कुश' शो के द्वारा विकृत धार्मिक जानकारी फैलाने को लेकर नोटिस भेजा गया था. 'दंगल', 'छिछोरे' के बाद 'रामायण' सीरीज तिवारी की महत्वाकांक्षी परियोजनाएं हैं.

ऐसा कहा जा रहा है कि मधु मंटेना द्वारा निर्मित 'रामायण' भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म परियोजना है. इस फिल्म की लागत 600 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है. इस परियोजना में तिवारी को दो साल का समय लग जाएगा.

(इनपुट्स आईएएनएस)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Evil Dead Burn BO: हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget