एक्सप्लोरर
'Baagi 2' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से खुश हुए निर्माता, कहा- एक महीने में...
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि उनकी टीम 'बागी 3' की मुख्य अभिनेत्री का नाम तय करेगी और महीने भर के अंदर इसकी घोषणा हो जाएगी.

नई दिल्ली: फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि उनकी टीम 'बागी 3' की मुख्य अभिनेत्री का नाम तय करेगी और महीने भर के अंदर इसकी घोषणा हो जाएगी. नाडियाडवाला ने यह टिप्पणी गुरुवार की शाम 'बागी 2' की विशेष स्क्रिनिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में की. इस तरह की खबरें थी कि 'बागी 3' में दिशा पटानी व टाइगर श्रॉफ फिर से नजर आएंगे. नाडियावाला से जब अभिनेत्री के बारे में पूछा गया, "बागी 3 की पटकथा पर अभी काम हो रहा है और महीने भर के भीतर हमें इसका पता चल जाएगा और तब हम इसकी घोषणा करेंगे." नाडियाडवाला ने 'बागी 2' के ट्रेलर लांच के दौरान 'बागी 3' की घोषणा की थी. उन्होंने कहा, "वास्तव में मैंने बागी 3 की घोषणा 'बागी 2' के ट्रेलर से पहले अपनी टीम के बीच की थी. मैं 'बागी 2' के रिलीज से पहले निर्देशक व पूरी टीम को आत्मविश्वास देना चाहता था. मुझे यकीन है कि दर्शक 'बागी 2' को पसंद करेंगे और हमारी तीसरी श्रृंखला बनाने में मदद करेंगे."
और पढ़ें
Source: IOCL
























