एक्सप्लोरर

Avengers Endgame के बाद क्या है मार्वल्स का प्लान? बताया तीन फिल्मों पर हो रहा है काम

एवेंजर्स एंडगेम रिलीज हो चुकी है और इसके बाद मार्वल्स की ओर से जुलाई में एक और फिल्म रिलीज की जाएगी. इसी साल जुलाई में 'स्पाइडरमैन- फार फ्रॉम होम' रिलीज होगी. हालांकि इसके बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अपने फैंस के लिए क्या लेकर आने वाला है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

एवेंजर्स एंडगेम रिलीज हो चुकी है और इसके बाद मार्वल्स की ओर से जुलाई में एक और फिल्म रिलीज की जाएगी. इसी साल जुलाई में 'स्पाइडरमैन- फार फ्रॉम होम' रिलीज होगी. हालांकि इसके बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अपने फैंस के लिए क्या लेकर आने वाला है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि, बीते दिनों हुए मार्वल्स के एक इवेंट में ये प्रोडक्शन हाउस की ओर से ये साफ कर दिया गया था कि आने वाले तीन सालों यानी 2020, 2021 और 2022 के लिए प्लान तैयार है और तीन फिल्में फिलहाल लाइन्ड अप हैं. इस इवेंट में मार्वल स्टूडियो के प्रेसिडेंट  Kevin Feige ने कहा था, 'हम आने वाली किसी भी फिल्म के प्लॉट के बारे में यहां बात नहीं करेंगे, न ही उनमें नजर आने वाले किसी भी कैरेक्टर की. यहां तक की हम ये भी नहीं बताएंगे कि उनमें कौन-कौन से कैरेक्टर्स शामिल होंगे. ये सब स्पॉयलर्स हैं जिनसे हम इन फिल्मों को बचाना चाहते हैं.' आपको बता दें मीडिया में इन दिनों खासा बज है कि मार्वल्स की आने फिल्मों में ब्लैक विडो,  द इटर्नल्स, डॉक्टर स्ट्रेंज 2, ब्लैक पैंथर 2, शांग ची, गार्डियन्स ऑफ गैलेक्सी 3, जैसी फिल्में आ सकती हैं. इनमें से कुछ फिल्में सीक्वल होंगी वहीं, कुछ प्रीक्वल भी हो सकती हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है. स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम फैंस जुलाई में आने वाली इस फिल्म को लेकर भी खासा उत्हासित हैं लेकिन अभी तक इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है ऐसे में फिल्म की कहानी को लेकर कोई भी अंदाजा लगाना फिलहाल थोड़ा जल्दबाजी होगा. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये कहानी एक प्रीक्वल हो सकती है. जिसमें 'स्पाइडर मैन- होमकमिंग' से पहले के समय की कहानी होगी. हालांकि इन रिपोर्ट्स में भी खासा द्वंद है क्योंकि कुछ का मानना है कि ये फिल्म एंडगेम के आगे कहानी को बयां करती नजर आ सकती है. जिसमें कुछ नए कैरेक्टर्स को इंट्रीड्यूज किया जा सकता है. मार्वल्स एंडगेम में इस बात का हिंट दे चुके हैं कि ये एक एरा का अंत है और अब नए सुपरहीरोज के हाथों में इस ब्रह्मांड की रक्षा की जिम्मेदारी उठाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर अटैक के लिए यूपी की राधा और बबीता ने पहुंचाई थी पिस्टल, फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर अटैक के लिए यूपी की राधा और बबीता ने पहुंचाई थी पिस्टल, फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
Tiger Shroff Firing News LIVE: क्या सलमान खान थे असली निशाना? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तीनों शूटर्स की आज 12 बजे कोर्ट में पेशी
लाइव: क्या सलमान खान थे असली निशाना? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तीनों शूटर्स की आज 12 बजे कोर्ट में पेशी
यामी गौतम ने लाल किले पर किया रावण दहन, दिल्ली के लव कुश रामलीला की तस्वीरें वायरल
यामी गौतम ने लाल किले पर किया रावण दहन, दिल्ली के लव कुश रामलीला की तस्वीरें
Tuesday Box Office: दशहरे पर 'जेलर 2' ने उड़ाया गर्दा, 'दृश्यम 3' की भी लगी लॉटरी, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
दशहरे पर 'जेलर 2' ने उड़ाया गर्दा, 'दृश्यम 3' की भी लगी लॉटरी, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget