एक्सप्लोरर

रेप मामले में FIR दर्ज होने के बाद बोले आदित्य पंचोली, मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने पर आदित्य ने अपनी सफाई में कहा, "ये‌ पूरा मामला झूठा है. एक सोची-समझी साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है और इसका मेरे पास पूरे सबूत हैं."

बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस के साथ रेप, धमकाने और उनसे पैसों की उगाही करने के मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ मुम्बई की वर्सोवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद आदित्य पंचोली की प्रतिक्रिया जानने‌ के लिए एबीपी न्यूज़ ने उनसे संपर्क किया. आदित्य ने अपनी सफाई में कहा, "ये‌ पूरा मामला झूठा है. एक सोची-समझी साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है और इसका मेरे पास पूरे सबूत हैं."

आदित्य ने अपने बचाव में एबीपी न्यूज़ से आगे कहा, "आपको याद ही होगा कि मैंने आपको पहले भी बताया था कि किस तरह से मेरे द्वारा शिकायतकर्ता के खिलाफ किये गये एक मानहानि के मुकदमे को लेकर मुझपर उस हीरोइन के वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए दबाव बनाया जा रहा था,‌ जिसका मैंने स्टिंग ऑपरेशन किया था और उन्हें एक्पोज कर दिया था."

आदित्य ने कहा, "उस स्टिंग के बारे में‌ मैंने पुलिस को पहले ही बता दिया था कि मुझे फंसाए जाने की पूरी प्लानिंग की गई है और आगे चलकर मुझपर इस तरह का इल्जाम (रेप का) लगाया जाएगा. अब पुलिस तहकीकात करेगी और सच्चाई सामने आएगी."

गौरतलब है कि आदित्य पांचोली ने इस पूरी बातचीत को एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए रिकॉर्ड कर लिया था और फिर इसे सबूत के तौर पर मुम्बई पुलिस और कोर्ट में अपनी ओर से जमाया कराया था.

उल्लेखनीय है कि कुछ टीवी चैनल्स पर शिकायतकर्ता हीरोइन ने आदित्य पंचोली के साथ अपने रिश्ते की बात करते हुए उनपर अपने साथ मारपीट करने के साथ और तरह तरह के इल्जाम लगाए थे. जिसके बाद आदित्य ने इस मामले में हीरोइन के खिलाफ मानहानि का मामला मुम्बई के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में दर्ज कराया था. हाल ही में इस मामले में पीड़ित हीरोइन को 26 जुलाई के दिन मुम्बई के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया गया है.

उल्लेखनीय है पीड़ित हीरोइन की बहन की ओर से दर्ज कराई गई रेप की शिकायत में पीड़िता का 2002 से 2007 के बीच कई बार यौन शोषण करने, उसे बंदी बनाकर रखने, उसे डराने-धमकाने और उससे पैसों की उगाही करने जैसे तमाम लगाए गये हैं. शिकायत में आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब को भी पार्टी बनाया गया है और इस पूरे मसले में आदित्य पंचोली का साथ देने की बात कही गई है.

आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद एबीपी न्यूज़ ने शिकायतकर्ता अभिनेत्री और वकील से संपर्क करने की कोशिश की, मगर खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

गौरतलब है कि पीड़ित हीरोइन की बहन ने ई-मेल के जरिए मुम्बई पुलिस से आदित्य पंचोली के खिलाफ इस साल अप्रैल महीने में शिकायत दर्ज कराई थी और हाल ही में मुम्बई पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता हीरोइन का बयान लेने के बाद पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget