एक्सप्लोरर

आदित्य नारायण लग्जरी फ्लैट खरीदने पर बोले, '4 करोड़ से बहुत ज्यादा है घर की कीमत, मैं बचपन से काम कर रहा हूं'

सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण के नए घर को लेकर हाल ही में खासी चर्चा हो रही है. फ्लैट की कीतम को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है.

सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण के नए घर को लेकर खासी चर्चा हो रही है. हाल ही में आदित्य नारायण श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं. जिसके बाद से ही आदित्य और श्वेता का नया घर खबरों में हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आदित्य नारायण का  5 बीएचके वाला नए घर की कीमत करीब चार करोड़ रुपये है. वहीं जब आदित्य नारायण से इन खबरों के बारे में पूछा गया तो घर की कीमत को सुनकर आदित्य ने हंसते हुए कहा- इतना कम ?...मार्केट प्राइस कम लिख दी.  दरअसल ये घर मुझे साढ़े दस करोड़ रुपये का पड़ा है. सर, मैं बचपन से काम कर रहा हूं.

दरअसल एक फिल्म वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सिंगर आदित्य नारायण ने कई अहम खुलासे किए. आदित्य नारायण ने फिल्म जब प्यार किसी से होता है में सलमान खान के बेटे का किरदार निभाया था. इसके अलावा संजय लीला भंसाली आदित्य और आलिया भट्ट को साथ लेकर बालिका वधू नाम की फिल्म बनाना चाहते थे. इसे लेकर आदित्य नारायण ने कहा कि- हां, आपको याद है. इसके अलावा टीवी में काम करने पर बहुत पैसा भी मिलता है.

इस महीने के आखिर में आदित्य और श्वेता अपना हनीमून शुरू करने जा रहे हैं. इस सवाल को लेकर आदित्य ने कहा कि नहीं हम अभी भी अपने हनीमून पर ही हैं. ये हमारा होम हनीमून है. हम अपने इस घर को बैचलर हाउस से एक कपल हाउस में तब्दील करने में लगे हैं. जब तक हमारा नया घर तैयार नहीं हो जाता.

वहीं शादी के बाद श्वेता के करियर को लेकर पूछे गए सवाल पर आदित्य ने हंसते हुए जवाब दिया कि मेरी पत्नी काफी आलसी और कम महत्वाकांक्षी इंसान हैं. ये काफी रोचक है कि वो पूरा दिन बिना कुछ किए बिता सकती हैं. लेकिन दूसरी तरफ वो एक बेहद समझदार इंसान हैं. वो जो भी काम चुनती हैं उसे काफी अच्छे तरीके से पूरा भी करती हैं.

आदित्य ने कहा कि ये श्वेता को तय करना है कि वो शादी के बाद किस तरफ जाती है.वो जो चाहें करने के लिए आजाद हैं. मैं नहीं जानता कि वो आगे काम करना चाहती हैं या नहीं.

वहीं कोविड संकट का जिक्र करते हुए आदित्य ने कहा कि अगले एक साल तक हम वर्क फ्रॉम होम को तरजीह देंगे. जहां तक मेरी पत्नी का सवाल है तो वो पहले केमिकल इंजीनियर थीं  फिर एक एक्ट्रेस और अब फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर रही हैं. इसके अलावा हम दोनों ही ऑर्गेनिक खेती करने के इच्छुक है.

इस बात पर श्वेता बीच में बोलती हैं कि - हां चलो हम अगला काम यही करते हैं.

इसके अलावा आदित्य ने बताया कि वो दोनों ही खाना बनाना और खान पसंद करते हैं. उनकी पत्नी काफी कम बातें करती हैं. यहां तक की उन्हें सुनने के लिए काफी ध्यान लगाना पड़ता है. दूसरी तरफ जब मैं बोलता हूं तो आप कुछ और नहीं सुन सकते. ये कुछ ऐसा है जैसे शांति और शोर शराबा एक साथ हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
Jailer 2 Advance Booking Day 1: 'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों, 'जन नायकन' का तोड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों
चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय संग शेयर की बीटीएस तस्वीरें, एक्ट्रेस की तारीफ में कह दी ये बात
चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय संग शेयर की बीटीएस तस्वीरें, एक्ट्रेस की तारीफ में कह दी ये बात

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget