एक्सप्लोरर

Rambha Birthday Special: एक्टिंग छोड़ की थी शादी, फिर तलाक और सुसाइड की खबरों से बटोरी सुर्खियां

Rambha Birthday Special: साउथ एक्ट्रेस रंभा ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में की थीं, लेकिन शादी के बाद अभिनय को छोड़ दिया था. आइए जानते हैं उनकी लव लाइफ और विवादों के बारे में.

Rambha Personal Life: हिंदी सिनेमा में हमने कई अभिनेत्रियों को देखा है, जिन्होंने अपने कार्यकाल में लोगों को दीवाना बना दिया था. खूबसूरती से लेकर अपने डांस स्किल्स तक, उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है. इनमें से एक 90 के दशक की खूबसूरत अदाकार रंभा (Rambha) उर्फ विजयलक्ष्मी हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और देश-दुनिया में अपने अदाओं से फैंस पर जादू चलाया.

रंभा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु सिनेमा से की थी. उनकी पहली फिल्म ‘उल्लाताई अल्लिता’ थी, जिसमें वह साउथ एक्टर कार्तिक के साथ नजर आई थीं. फिल्म की कहानी भले ही अच्छी थी, लेकिन लोगों का ध्यान मूवी की सुंदर एक्ट्रेस रंभा ने खींचा था. उनकी मासूमियत और खूबसूरती ने हर किसी को मोहित कर दिया था और उनका करियर देखते ही देखते ऊंचाइयों की ओर बढ़ने लगा था.

सलमान खान के साथ थी सुपरहिट जोड़ी

रंभा ने तेलुगु, तमिल, भोजपुरी, बंगाली और हिंदी समेत कई इंडस्ट्री में काम किया. बॉलीवुड में सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही. उन्होंने ‘जुड़वा’ और ‘बंधन’ जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था और ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं.

किसी एक्टर से नहीं रहा अफेयर

फिल्मों में एक साथ काम करना और सितारों का एक-दूसरे संग नजदीकियां बढ़ना आम है. ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनका अपने को-स्टार के साथ नाम जुड़ता रहता है और ये हमेशा से होता आ रहा है. हालांकि, रंभा के साथ ऐसा नहीं था. उनके करियर के दौरान उनका कभी किसी को-स्टार के साथ नाम नहीं जुड़ा.

रंभा ने कर लिया था सुसाइड?

बात साल 2008 की है, जब मीडिया में रंभा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाने की बात सामने आई थी. जैसे ही ये खबरें सामने आई हैं, लोगों को लगा कि, उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की है. हालांकि, बाद में खुद एक्ट्रेस ने इस खबर को अफवाह करार दिया था और सफाई दी थी कि, उन्होंने शूटिंग के टाइम पर उनका निर्जला व्रत था, जिसके चलते वह बेहोश हो गई थीं.

रंभा के पति

रंभा उनमें से एक हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं. एक्ट्रेस ने न कभी अपनी लव लाइफ को लेकर बात की और ना कभी इसको लेकर सुर्खियां बटोरीं. अभिनेत्री ने अपने करियर के पीक पर साल 2010 में कनाडा के श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन इंद्राण पद्मनाथन से शादी की थी. एक्ट्रेस दो बेटियों और एक बेटे की मां हैं और अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं.

रंभा के पति पहले से थे शादीशुदा

शादी के कुछ सालों बाद ही रंभा ने तब हैरान करने वाला खुलासा था, जब उन्होंने बताया था कि, उनके पति पहले से ही शादीशुदा हैं. उनका आरोप था कि, उनके पति पहले से ही दुष्यन्ति सेल्वाविनायकम के साथ शादीशुदा थे, जिसकी उन्हें बिल्कुल भी भनक नहीं थी.

रंभा और उनके पति का तलाक

साल 2016 में रंभा गलत कारणों की वजह से चर्चा का विषय बन गई थी. उस वक्त ऐसी खबरें आ रही थीं कि, एक्ट्रेस अपने पति से तलाक लेने की फिराक में हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें चेन्नई के फैमिली कोर्ट में भी देखा गया था. हालांकि, बाद में अभिनेत्री ने अपने तलाक की खबरों को खारिज कर दिया था और बताया था कि, वह अपने पति और परिवार के साथ खुश हैं. फिलहाल, एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ खुश हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें-

डेब्यू के लिए तैयार ऋतिक की बहन पश्मीना, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Tum Ho to Song Out: शहजाद रॉय का नया गाना हुआ रिलीज, महिलाओं के नौकरी करने की सोच पर करता है वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget