एक्सप्लोरर

पायल घोष ने अभिनेत्री रिचा चड्ढा से बिना शर्त माफी मांगी, पढ़ें क्या है मामला

अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने अभिनेत्री रिचा चड्ढा के ऊपर की गई टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है. घोष के वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट में ये बात कही.

मुंबई. फिल्मकार अनुराग कश्यप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि रिचा चड्ढा के बारे में दिए अपने बयान का उन्हें अफसोस है और वह बिना शर्त माफी मांगती हैं. रिचा के वकीलों ने कहा कि वह (रिचा) माफी स्वीकार करने को तैयार हैं.

इस हफ्ते की शुरूआत में, रिचा ने पायल घोष पर कथित रूप से झूठे, बेबुनियाद, अशोभनीय और अपमानजनक बयान को लेकर उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दायर किया था तथा क्षतिपूर्ति की मांग की थी. गौरतलब है कि पायल ने कश्यप के खिलाफ आरोप लगाते हुए रिचा और दो अन्य अभिनेत्रियों का नाम विवाद में घसीटा था. रिचा ने अभिनेता कमाल आर खान को वाद में प्रतिवादी बनाया था. बुधवार को पायल के वकील नितिन सतपुते ने न्यायमूर्ति ए.के. मेनन से कहा कि पायल को अपने बयान को लेकर अफसोस है और यह रिचा की मानहानि करने के इरादे से नहीं दिया गया था.

सतपुते ने कहा, ‘उन्होंने (पायल ने) यह निष्कपट भाव से कहा. वह रिचा की एक बड़ी प्रशंसक हैं और उनका सम्मान करती हैं. वह बयान वापस लेने और माफी मांगने को तैयार हैं.’ वकील सतपुते ने अदालत से कहा, ‘उन्होंने जो कुछ कहा उसका उन्हें अफसोस है और उनका इरादा कहीं से भी किसी महिला का अपमान करने का नहीं था.’ रिचा के वकील वीरेंद्र तुलजापुरकर और सवीना बेदी ने अदालत से कहा कि वे माफी स्वीकार करने को इच्छुक हैं तथा क्षतिपूर्ति का दावा नहीं करेंगे.

वहीं, कमाल आर खान की ओर से पेश हुए अधिवक्ता मनोज गडकरी ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि वह सोशल मीडिया पर रिचा के खिलाफ कुछ भी पोस्ट नहीं करेंगे. अदालत ने बयान स्वीकार कर लिया. न्यायमूर्ति मेनन ने एक अंतरिम आदेश भी जारी किया, जिसके जरिये किसी भी व्यक्ति के रिचा के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने पर रोक लगाई गई है.

पायल घोष ने वर्सोवा पुलिस थाने में 23 सितंबर को एक प्राथमिकी दर्ज करा कर कश्यप पर उनसे 2013 में बलात्कार करने का आरोप लगाया था. कश्यप ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने उनसे पिछले हफ्ते आरोप के सिलसिले में पूछताछ की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget