एक्सप्लोरर

Jaya Bachchan ने अपनी पहली सैलरी को लेकर किया बड़ा खुलासा, नाती को भी दी नसीहत!

Jaya Bachchan: एक्ट्रेस जया बच्चन ने अपनी नाती नव्या नवेली के पॉडकास्ट शो ' What the Hell Navya' पर अपनी पहली सैलरी का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि 13 साल की उम्र में उन्हें पहली सैलरी मिली थी.

Jaya Bachchan On Her First Salary: जया बच्चन (Jaya Bachchan) वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है. जया बच्चन ने सालों तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. उन्होंने जंजीर, गुड्डी, अभिमान जैसी कई सुपर हिट फिल्में दी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने किस उम्र में कमाना शुरू किया और उनकी पहली सैलरी क्या थी? खैर, खुद जया बच्चन को भी याद नहीं कि उनकी पहली सैलरी क्या थी. हाल ही में उन्होंने अपनी नाती नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो ' What the Hell Navya' में इसका खुलासा किया.

'मैंने खुद अपनी पढ़ाई का खर्च उठाया'

हम सब जानते हैं कि नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो को काफी सफलता मिली है. इस शो पर नव्या की नानी यानि जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन अलग-अलग मुद्दों पर बात करती हैं. इस बार जया बच्चन ने पैसे या यूं कहें कि फाइनेंस के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया. जया ने कहा कि 'मैं 13 साल की थी जब मुझे अपनी पहली सैलरी मिली और मुझे ये भी नहीं पता कि वो कितनी थी. लेकिन बाद में जब उन्होंने फाइनेंस शब्द को जाना तो उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए खर्च किया. जब मैं पढ़ने के लिए कॉलेज गई तो मैंने अपने पिता को कहा कि मैं नहीं चाहती कि आप मुझे फाइनेंस करें, मैंने खुद अपनी पढ़ाई का खर्च उठाया'.

तुम (नव्या) मुझे फॉलो मत करना

इसी मुद्दे पर बात करते हुए मां श्वेता ने भी कहा कि वो पैसों के मामले में बहुत बुरी हैं और वो नहीं चाहती कि उनकी बेटी भी ऐसा करे. 'दिल्ली में मैं असिसटेंट टीचर के तौर पर काम करती थी जहां मुझे 3000 रुपये सैलरी मिलती थी. लेकिन तुम (नव्या) मुझे फॉलो मत करना. मैं तुमसे कह चुकी हूं जब तक तुम्हारे पास बैंक में इतने पैसे ना हों कि तुम अपने लिए घर ले सको तब तक शादी मत करना'.

'शादी से पहले बच्चे होने पर कोई दिक्कत नहीं है'

हाल ही में जया बच्चन काफी चर्चा में थीं जब उन्होंने कहा कि उन्हें नव्या के शादी से पहले बच्चे होने पर कोई दिक्कत नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा था कि 'आपके पास एक ऐसा दोस्त होना चाहिए, जिससे तुम डिस्कस करो और कहो कि ठीक है शायद मैं तुम्हारे साथ बच्चा चाहती हूं क्योंकि मैं तुम्हें पसंद करती हूं. मुझे लगता है कि तुम अच्छे हो, इसलिए चलो शादी करते हैं क्योंकि समाज यही कहता है. मुझे शादी से पहले बच्चा होने पर भी कोई दिक्कत नहीं है'.

ये भी पढ़ें: छोटे भाई Abhishek Bachchan से पैसे लेती थीं श्वेता बच्चन, नव्या के पॉडकास्ट में हुआ खुलासा, वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
'करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने रिजेक्ट की थी शाहरुख खान की फिल्म, अब जताया अफसोस
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget