एक्सप्लोरर

कमल हासन के 'हिंदू आतंकवादी' वाले बयान को लेकर बोले विवेक ओबेरॉय,आप देश को मत बांटो

कमल हासन के इस बयान के बाद से ही उन पर लगातार बयानों का सिलसिला जारी है अब एक्टर विवेक ओबेरॉय ने इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है और विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है.

एक्टर और मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने बीते रोज एक बेहद विवादित बयाने जिसके बाद कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है. कमल हासन ने कहा था कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिंदू था. वह महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे के संदर्भ में बात कर रहे थे. कमल हासन के इस बयान के बाद से ही उन पर लगातार बयानों का सिलसिला जारी है अब एक्टर विवेक ओबेरॉय ने इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है और विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है. विवेक ओबेरॉय ने कमल हासन को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि वो देश को बांटने वाली राजनीति कर रहे हैं. विवेक ओबेरॉय ने कहा कि कला और आतंकवाद दोनों का कोई धर्म नहीं है और साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए गोडसे के धर्म का जिक्र किया गया. प्रधानमंत्री पर बनी एक बायोपिक में नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने वाले ओबेरॉय ने कहा कि किसी को भी देश को विभाजित नहीं करना चाहिए. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ने तीसरे दिन भी की शानदार कमाई, जानें- पहले वीकेंड में कमाए कितने करोड़ उन्होंने एक ट्वीट किया, ‘‘प्रिय कमल सर, आप बहुत बड़े कलाकार हैं. जैसे कला का कोई धर्म नहीं होता ठीक वैसे ही आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. आप कह सकते हैं कि गोडसे आतंकवादी था लेकिन आपने हिंदू शब्द का इस्तेमाल क्यों किया? इसलिए कि आप मुस्लिम बहुल इलाके में वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे थे?’’ उन्होंने कहा एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘कृपया सर इस देश को बांटे नहीं, हम सभी एक हैं जय हिंद...अखंड भारत, अविभाजित भारत.’’ कमल हासन ने दिया था ये बयान रविवार की रात एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हासन ने कहा कि वह एक ऐसे स्वाभिमानी भारतीय हैं जो समानता वाला भारत चाहते हैं और जहां तिरंगे के ‘तीन रंग’ बरकरार रहें. विभिन्न धर्मों के संदर्भ में उन्होंने तिरंगे के तीन रंगों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा इसलिए नहीं बोल रहा हूं कि यह मुस्लिम बहुल इलाका है, बल्कि मैं यह बात गांधी की प्रतिमा के सामने बोल रहा हूं. आजाद भारत का पहला उग्रवादी हिन्दू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे है. वहीं से इसकी (उग्रवाद) शुरुआत हुई.’ प्रेग्नेंट एमी जेक्सन ने बेबी बंप के साथ कराया फोटोशूट, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ये खूबसूरत मैसेज हासन ने कहा कि उन्होंने ‘स्वघोषित रूप से अपने आप को गांधी का पौत्र मान लिया है’. महात्मा गांधी की 1948 में हुई हत्या का हवाला देते हुए हासन ने कहा कि वह उस हत्या का जवाब खोजने आये हैं.  उन्होंने कहा, ‘‘अच्छे भारतीय समानता चाहते हैं और चाहते हैं कि तिरंगे के तीन रंग बरकरार रहें. मैं अच्छा भारतीय हूं, गर्व से इसकी घोषणा करुंगा.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई इस एक्टर की एंट्री, 'सुग्रीव' बन भगवान राम का देंगे साथ
रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई इस एक्टर की एंट्री, 'सुग्रीव' बन भगवान राम का देंगे साथ
'कौन जाने मैं कहीं दिख जाऊं', 'धुरंधर 2' में मौजूदगी को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी
'कौन जाने मैं कहीं दिख जाऊं', 'धुरंधर 2' में मौजूदगी को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर 2' रिव्यू: मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म, एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सब दमदार
'धुरंधर 2' रिव्यू: मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म, एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सब दमदार

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget