एक्सप्लोरर

आज होगा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, पटना से मुंबई पहुंचेगा परिवार

जानकारी मिली है कि सुशांत का परिवार और उनके कुछ करीबी लोग पटना से मुंबई पहुंचेंगे.पुलिस को अभी तक कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ भी संदेहजनक नहीं है.

मुंबई: ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्‍होंने कल मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा. जानकारी मिली है कि सुशांत का परिवार और उनके कुछ करीबी लोग पटना से मुंबई पहुंच रहे हैं. इससे पहले खबर थी कि उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा. सुशांत के परिवार ने कहा है कि सुशांत के फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी मुंबई में ही अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया है.

बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे सुशांत

सुशांत ने सुइसाइड क्‍यों क‍िया है, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है. हालांकि पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने बताया है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे और दवाइयां टाइम से नहीं ले रहे थे. पुलिस को सुशांत के घर से डिप्रेशन के इलाज की फाइल मिली है. पुलिस ने यह पता करने के लिए कि क्या सुशांत सिंह राजपूत आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे, उनकी बैंक अकाउंट डीटेल मंगाई है.

सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म  'एम एस धोनी', 'केदारनाथ' और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी. सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी.

क्या हुआ था उस दिन?

जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम सुशांत के उस डॉक्टर से भी बात करेगी जो उनके डिप्रेशन इलाज कर कर रहे थे. सुशांत के घर में 2 कुक और 2 दोस्त उनके साथ रहते थे. उनके एक दोस्तों ने बताया कि सुशांत डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे. वह लॉकडाउन में एक जर्नल भी ल‍िख रहे थे. सुशांत सुबह 10 बजे कमरे से बाहर निकले थे. फिर जूस का ग्लास लेकर अंदर गए. उनके दोस्त ने बताया कि वह सुबह ठीक लग रहे थे, फिर कमरे में गए तो बाहर नहीं निकले. जब सुशांत का दरवाजा नहीं खुला तो उनके दोस्‍तों ने इसे तोड़ने की कोशिश की.  सुशांत के मैनेजर ने चाबी वाले को बुलाया इसके बाद दरवाजा खोला जा सका. अंदर सुशांत की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी.

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है. पुलिस को अभी तक कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ भी संदेहजनक नहीं है. प्रथमदृष्टया फांसी लगाने का मामला है. पुलिस को सुशांत की बॉडी बेड पर पड़ी मिली. उनके बेडरूम में हरे रंग का कपड़ा पड़ा था जिसे पंखे से लटककर उन्होंने फांसी लगा ली.

यह भी पढ़ें-

सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने जारी किया बयान, कहा- उनके जीवन और काम को सेलिब्रेट करें

सुशांत सिंह राजपूत के वो आखिरी 24 घंटे, अंतिम बार किसे किया था कॉल और किसने देखा था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget