एक्सप्लोरर

Sidharth Shukla Death: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर मुंबई पुलिस और डॉक्टर का क्या कहना है?

Sidharth Shukla Death: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को जब अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने इसकी पुष्टि की है.

Sidharth Shukla Death: मशहूर अभिनेता और ‘बिग बॉस-13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का आज निधन हो गया. वह 40 वर्ष के थे. धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी और वह घर-घर में पहचाने जाने लगे थे.

अभिनेता को सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी. अचानक हुई मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया.

कूपर अस्पताल के डीन डॉ. शैलेश मोहिते ने कहा, ‘‘ जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा... जिसमें थोड़ा समय लगेगा.’’ कूपर अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार पोस्टमोर्टम करेंगे. इसके अलावा कूपर अस्पताल के डॉक्टर निरंजन ने सिद्धार्थ की जाँच की थी. 

अस्पताल के डॉ. जतिन भास्कर ने बताया कि करीब 10 बजकर 20 मिनट पर अभिनेता को अस्पताल लाया गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़, परिवार ने किसी भी तरह की शंका व्यक्त नहीं की है. हालांकि अब भी परिवार और पुलिस पोस्टमोर्टम में क्या आता है, इसका इंतेजार कर रहे हैं. दूसरी तरफ ओशिवारा पुलिस की एक टीम सिद्धार्थ शुक्ला के घर जांच के लिए पहुंच गई है.

मुंबई पुलिस ने कहा, ''सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं है.  पुलिस की टीम शुक्ला के घर जांच के लिए पहुंची है.'' पुलिस ने कहा कि सिद्धार्थ को तड़के साढ़े तीन बजे बेचैनी महसूस हुई थी. इसके बाद सिद्धार्थ ने मां से पानी मांगा और पीकर सो गए. सुबह मां ने उठाया तो सिद्धार्थ नहीं उठे. इसके बाद एंबुलेंस बुलाया गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही सिद्धार्थ की मौत हो गई.

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं. उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे.

इनके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा 6', ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7‘ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए. 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी.

मनोरंजन जगत के कई सितारों ने उनके असमय निधन पर हैरानी जतायी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया, ‘‘हे भगवान. यह स्तब्ध करने वाली खबर है. उनके करीबियों को पहुंची चोट को बयां करने के लिए शब्द नहीं है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’’

फिल्मकार हंसल मेहता ने शुक्ला के निधन को दुखद बताया और लिखा, ‘‘ यह कोई उम्र नहीं थी दिल का दौरा पड़ने की. सबको छोड़कर जाने की भी यह कोई उम्र नहीं थी. उम्मीद करता हूं कि इस बार इस दुख और शोक का कुछ बेवकूफों द्वारा तमाशा नहीं बनाया जाएगा.’’

अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा, ‘‘ बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ.... परिवार, प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं. लाखों लोग उनसे प्यार करते थे. सिद्धार्थ शुक्ला, तुम्हारी याद आएगी. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे, भाई . ओम शांति.’’ अभिनेत्री निमृत कौर और अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने भी शुक्ला के निधन पर शोक जताया है. 

Sidharth Shukla के निधन से दुखी Rashami Desai ने किया ट्वीट, नहीं लिखा एक भी शब्द, बस शेयर की ये एक चीज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल में भर्ती हैं कॉमेडियन जाकिर खान, वायरल वीडियो देख फैंस हुए परेशान, पूछा 'आप ठीक हो ना?'
अस्पताल में भर्ती हैं कॉमेडियन जाकिर खान, वायरल वीडियो देख फैंस हुए परेशान, पूछा 'आप ठीक हो ना?'
सुनील ग्रोवर के बहुत बड़े फैन हैं गजराज राव, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बांधे तारीफों के पुल
सुनील ग्रोवर के बहुत बड़े फैन हैं गजराज राव, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बांधे तारीफों के पुल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन साड़ी का जादू, जबरदस्त बढ़ गई डिमांड, 16 लूम्स पर दिन-रात चल रहा रहा काम
रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन साड़ी का जादू, जबरदस्त बढ़ गई डिमांड, 16 लूम्स पर दिन-रात चल रहा रहा काम

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget