एक्सप्लोरर

अभिनेता रणधीर कपूर को हुआ कोरोना, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

बुधवार‌ की शाम को तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से रणधीर कपूर को मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

मुंबई: 70 और 80 के दशक के हीरो और राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर भी कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं और इस वक्त मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

एबीपी न्यूज़ को एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिली है कि बुधवार‌ की शाम को तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से रणधीर कपूर को मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां पर उनके तमाम तरह के टेस्ट किए गए. ऐसे में उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया था.

सूत्र ने आगे बताया कि आज सुबह रणधीर कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल में लगी हुई. एबीपी न्यूज़ को इस बात की जानकारी भी लगी है कि रणधीर कपूर गंभीर किस्म के डायबिटीज और अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं, ऐसे में वीआईपी वॉर्ड में भर्ती रणधीर की डॉक्टरों द्वारा खास तौर पर देखभाल की जा रही है.

अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ. संतोष शेट्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "दिग्गज अभिनेता श्री रणधीर कपूर को कोविड-19 के इलाज के लिए कल रात कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्ताल में दाखिल कराया गया है. उनकी हाल स्थिर है."

उल्लेखनीय है कि रणधीर कपूर के मझले भाई ऋषि कपूर की पिछले साल 30 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में कैंसर के चलते मौत हो गई थी. उनके सबसे छोटे भाई राजीव कपूर ने इस साल 09 फरवरी को में चेंबूर स्थित अपने घर में हार्ट अटैक के चलते दम तोड़ दिया था.

रणधीर ने 50 के दशक में 'श्री 420' (1955)  फिल्म में एक बाल कलाकार के तौर पर काम किया था. आगे चलकर 1971 में रणधीर कपूर ने एक हीरो के तौर पर फिल्म 'कल आज और कल' में डेब्यू किया था. 'कल आज और कल' में अपने पिता राज कपूर, अपने दादा पृथ्वीराज कपूर के साथ काम करनेवाले रणधीर कपूर की बतौर डायरेक्टर भी यह पहली फिल्म थी.

यह भी पढ़ें:

Madhuri Dixit Vs Juhi Chawla: 90 के दशक में दोनों का करियर रहा हिट लेकिन शादी के बाद कमबैक रहा फ्लॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget