एक्सप्लोरर

आज मनाया जा रहा अभिनेता प्रकाश राज का 56वां जन्मदिन, जानें उनके बारे में खास बातें

आज अभिनेता, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रकाश राज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रकाश राज कन्नड़, तमिल और तेलुगु सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखते हैं. उन्होंने बीते साल कोरोना वायरस संक्रमण के चरम पर पहुंचने पर कई गरीब लोगों की मदद की थी.

दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के साथ ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रकाश राज आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. अभिनेता प्रकाश राज का जन्म साल 1965 में 26 मार्च के दिन बैंगलौर हुआ था. प्रकाश राज कन्नड़, तमिल और तेलुगु सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में अपनी अदाकारी लोहा मनवा चुके हैं. हिंदी सिनेमा में उन्हें सबसे बेहतरीन खलनायकों में शुमार किया जाता है.

तमिल डायरेक्टर के कहने पर बदला नाम

प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है, उन्होंने अपना नाम तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के आग्रह पर बदल कर प्रकाश राज रखा था. प्रकाश राज बेहतरीन अभिनेता के साथ ही अच्छे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं. उन्होंने बीते साल कोरोना वायरस संक्रमण के चरम पर पहुंचने पर कई गरीब लोगों की मदद की थी.

कोरोना काल में लोगों की मदद

उन्होंने बीते साल अपने जन्मदिन के अवसर पर दिहाड़ी मजदूरों को अपने फार्म पर रुकने की व्यवस्था की थी. इसके अलावा उन्होंने अपने घर पर काम करने वाले और प्रोडक्शन हाउस के सभी कर्मचारियों को एडवांस सैलरी भी दी थी. फिल्म जगत में उन्होंने अपनी छवी भले ही किसी खतरनाक खलनायक की बनाई हो लेकिन असल जीवन में कई लोगों के रोल मॉडल बनके उभरे हैं.

पहली पत्नी को दिया तलाक

बता दें कि उन्होंने साल 1994 में ललिता कुमारी से शादी की थी जिसे उन्होंने साल 2009 में तलाक दे दिया था. उनकी पहली पत्नी से उन्हें तीन संतान हुई हैं. जिनमें एक बेटा सिद्धू और दो बेटियां मेघना व पूजा हैं. साल 2004 में जब उनका बेटा 5 साल का था तो उसकी मौत हो गई. पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उन्होंने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शाादी रचाई थी. बता दें कि साल 2016 में उनकी दूसरी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया और वह 50 साल की उम्र में एक बार फिर से पिता बने.

बेस्ट एक्टर से लेकर विलेन का जीता अवार्ड

प्रकाश राज को उनके अभिनय के लिए साल 2010 में तमिल फिल्म कांचिवरम के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था. वहीं साल 2009 में उन्हें कांचिवरम के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड दिया गया. इसके अलावा उन्होंने साल 2006 और 2005 में बेस्ट विलेन का फिल्म फेयर अवार्ड जीता था..

इसे भी पढ़ेंः जब Ravi Kishan की फरमाइश पर Sapna Choudhary ने गाया हरियाणवी गाना, सुनकर आप भी कहेंगे- वाह

Deepika Padukone ने Ranveer Singh के साथ किया रोमांटिक वीडियो शेयर, देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget