एक्सप्लोरर

ड्रग्स केस: NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल को समन भेजा, उनकी गर्लफ्रेंड से आज भी हुई पूछताछ

NCB ने अर्जुन रामपाल को ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए समन भेजा है. रामपाल को 13 नवंबर को पूछताछ के लिए पेश होना होगा.

मुंबई: ड्रग्स केस में NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है. उन्हें कल पेश होना होगा. एनसीबी की टीम आज रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से लगातार दूसरे दिन पूछताछ कर रही है.

बता दें कि एनसीबी ने बॉलीवुड में ड्रग्स के कथित इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में 9 नवंबर को अर्जुन रामपाल के निवास की तलाशी ली थी. इसके बाद एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए समन भेजा. गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से बुधवार और गुरुवार को पूछताछ हुई.

जांच एजेंसी ने 9 नवंबर को छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट को जब्त किया था और अभिनेता के चालक से भी पूछताछ की थी. रामपाल के घर पर छापे से एक दिन पहले, एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को उपनगरीय जुहू में उनके आवास पर कथित तौर पर गांजा पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया था.

अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने, एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एक ड्रग्स मामले में पास के पुणे जिले के लोनावाला स्थित एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया था.

गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच शुरू की.

केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था. रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं.

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लेने जा रही हैं नया अवतार, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई देने को बेकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget