एक्सप्लोरर

इस सुपरस्टार के कारण अभिषेक बच्चन ने सड़क पर गुजारी थी रात, एक गलती की वजह से हुआ ऐसा हाल

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को कभी अपनी एक भूल की वजह से विदेश में सड़क पर रात गुजारनी पड़ी थी. आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों और कब हुआ था.

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर नजर आई थीं. बता दें कि ये फिल्म करीना की भी डेब्यू मूवी थी. एक ओर जहां करीना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनी तो वहीं अभिषेक को स्टार का टैग नहीं मिल सका.

अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी शुरुआत करने से पहले एक्टिंग की बारीकियां भी सीखी थी. पैरेंट्स के फिल्मी बैकग्राउंड से होने के चलते ही अक्सर अभिषेक का सेलेब्स से मिलना जुलना भी होता था. नामी फैमिली से होने के बावजूद अभिषेक बच्चन को स्ट्रगल भी करना पड़ा है. एक बार तो एक्टर को एक सुपरस्टार के चलते सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी थी. आइए जानते हैं कि ऐसा कब और क्यों हुआ था.

फिल्म 'मेजर साहब' से जुड़ा है किस्सा

ये किस्सा फिल्म 'मेजर साहब' से जुड़ा है. साल 1998 में आई इस फिल्म में दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार अजय देवगन ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म के लिए तब अभिषेक बच्चन ने प्रोडक्शन बॉय के रुप में काम किया था. लेकिन तब उनसे एक भूल हो गई थी जिसकी सजा उन्हें रात में सड़क पर सोकर भुगतनी पड़ी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

'यारों की बारात' नाम के टीवी शो पर अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने इस किस्से के बारे में बात की थी. बता दें कि एक बार 'मेजर साहब' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में चल रही थी. अजय वहां पहुंचे तो उनका ध्यान रखने का जिम्मा अभिषेक को सौंपा गया था क्योंकि वे प्रोडक्शन बॉय थे. लेकिन वे अजय के लिए होटल में रुम बुक करना भूल गए थे. इसके बाद अजय देवगन अभिषेक के रुम में रुके और अभिषेक को रात सड़क पर सोकर गुजारनी पड़ी.

फिर अभिषेक ने अजय संग पी थी शराब

सड़क पर अकेले रात गुजारने से पहले अभिषेक बच्चन से अजय देवगन ने पूछा था कि क्या वे शराब पिएंगे? हालांकि अभिषेक ने मना कर दिया था. इसके बाद अजय देवगन ने अकेले ही शराब पी थी. बाद में अजय ने अभिषेक ने फिर से ड्रिंक के लिए पूछा हालांकि उन्होंने इस बार भी मना कर दिया था. लेकिन जब जूनियर बच्चन ने सड़क पर सोकर रात गुजारी और अगले दिन उनसे अजय ने फिर से ड्रिंक के लिए पूछा तो अभिषेक ने कहा कि अगर आप पापा को नहीं बताएंगे तो पी लूंगा. फिर अजय और अभिषेक ने साथ में वोडका पी थी.

यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein Cast Fee: अक्षय कुमार की फीस एक तरफ, बाकी स्टार्स की फीस एक तरफ, जानें किसको मिली कितनी रकम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 4 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी हॉरर फिल्म का धमाका, 3 दिन में ही बना डाला रिकॉर्ड
4 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी हॉरर फिल्म का बॉक्स ऑफिस धमाका, 3 दिन में ही बना डाला रिकॉर्ड
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा
'मैं वापस आऊंगा' की नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget