एक्सप्लोरर

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में आई दरार? ये हैं 8 हिंट्स जो देते हैं इस अलगाव के सबूत!

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Relationship: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक आदर्श कपल के तौर पर जाने जाते हैं. लेकिन खबर है कि अब इस कपल को नजर लग गई है और इनके रिश्ते में दरार पड़ गई है.

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Relationship: बॉलीवुड के आदर्श कपल में एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी हैं. दोनों की लव स्टोरी फिल्म के सेट के दौरान शुरू हुई और कुछ सालों में उन्होंने शादी कर ली. ऐश्वर्या और अभिषेक सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ अलग-अलग फेस्टिवल की तस्वीरें भी शेयर करते थे. ओवरऑल दोनों एक-दूसरे की फैमिली को काफी रिस्पेक्ट देते थे. ऐसा आज भी हो सकता है लेकिन पिछले कुछ महीनों से बताया जा रहा है कि अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के साथ स्पॉट भी हो रहे हैं लेकिन खबर है कि ऐश्वर्या अपने ससुराल से पूरी तरह दूरी बनाकर चल रही हैं. ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं और 8 ऐसे सबूत हैं जो इस बात से पर्दा हटा सकते हैं या यूं समझें कि 8 प्वाइंट्स में आपको उनके रिश्ते की दरार को समझाते हैं.

अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते में दरार के सबूत

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिलेशन में प्रोबलम्स हैं या नहीं ये पुख्तातौर पर नहीं कहा जा सकता है. लेकिन बी-टाउन में ऐसी खबरें हैं कि उनके रिश्ते को लेकर कोई ना कोई प्रोबलम जरूर है. यहां बताई गई 8 बातें आपको भी सोचने पर मजबूर कर देंगी.


अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में आई दरार? ये हैं 8 हिंट्स जो देते हैं इस अलगाव के सबूत!

1.फिल्म सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में अभिषेक अपने भांझे अगस्त्य नंदा के साथ पहुंचे. पैप्स ने ऐश्वर्या के बारे में पूछा भी लेकिन अभिषेक उस सवाल से बचते नजर आए. ऐसे में लोगों का शक बढ़ गया कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.

2.सितंबर 2023 के बाद से ऐश्वर्या और अभिषेक किसी भी पब्लिक इवेंट पर बहुत ही कम नजर आए. ऐश्वर्या राय तो अपने ससुराल वालों के साथ बिल्कुल नजर नहीं आईं. कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐश्वर्या ससुराल वालों से खफा हैं.

3.मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी हो या नीता अंबानी के घर का गणेश उत्सव हो. ऐश्वर्या बेटी के साथ अकेले ही पहुंच रही हैं. हालांकि, हाल ही में हुई होली पार्टी में अभिषेक-ऐश्वर्या तस्वीरों में साथ नजर आए लेकिन ऐश्वर्या ने ससुराल से दूरी बनाई थी.

4.पिछले साल 16 नवंबर को आराध्या का 12वां बर्थडे मनाया गया जिसमें ना अभिषेक बच्चन नजर आए और ना बच्चन फैमिली का कोई भी शख्स नजर आया. ऐश्वर्या ने आराध्या की बर्थडे पार्टी कुछ दोस्तों और अपनी मां की मौजूदगी में मनाया था.


अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में आई दरार? ये हैं 8 हिंट्स जो देते हैं इस अलगाव के सबूत!

5.आराध्या के बर्थडे से पहले 2 नवंबर 2023 ऐश्वर्या राय ने अपना 50वां बर्थडे मनाया था. उस समय भी अभिषेक उनकी पार्टी में नजर नहीं आए. अभिषेक ने बस एक फोटो शेयर की और सिर्फ हैप्पी बर्थडे लिख दिया. वहीं 5 फरवरी 2024 को अभिषेक के बर्थडे पर ऐश्वर्या ने शाम के समय अभिषेक को विश किया. तब भी ऐश्वर्या काफी ट्रोल हुई थीं.

6.साल 2023 की दिवाली पर ऐश्वर्या ससुराल वालों के साथ नहीं थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली पर ऐश्वर्या मुंबई के बाहर चली गई थीं और अभिषेक भी उनके साथ नहीं थे.

7.पिछले साल दिसंबर में हुए पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं. वहां नव्या नवेली ने भी रैंप वॉक किया था और उन्हें चियरअप करने के लिए उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन भी पहुंची थीं. लेकिन ऐश्वर्या ने ससुराल वालों से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

8.अगर हाल ही बात करें तो 18 मार्च को ऐश्वर्या ने अपने पिता को याद करते हुए तस्वीरें शेयर की. जिसमें वो अपनी मां और आराध्या के साथ नजर आईं लेकिन हमेशा उन तस्वीरों में अभिषेक भी होते थे और इस बार वो नहीं दिखे. इसके अलावा होली के समय भी ऐश्वर्या राय अपने ससुराल वालों से दूर ही रहीं.

कैसे हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी?

साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. लेकिन इसी फिल्म के सेट पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात हुई थी क्योंकि ये दोनों उस फिल्म के लीड एक्टर और एक्ट्रेस थे. इन्होंने साथ में दूसरी फिल्म कुछ ना कहो (2003) की और ये फिल्म भी फ्लॉप ही थी. इस फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान अभिषेक-ऐश्वर्या की दोस्ती हुई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

बतौर अभिषेक बच्चन एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या और अभिषेक एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे. कुछ साल के बाद फिल्म उमराव जान की शूटिंग पर दोनों रोज मिलने लगे और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. ऐश्वर्या अफेयर नहीं शादी करना चाहती थीं.

दोनों ने एक-दूसरे की फैमिली से मुलाकात की और 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली थी. साल 2011 में ऐश्वर्या ने आराध्या को जन्म दिया जो बच्चन और राय फैमिली की जान हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में 'धूम 2', 'बंटी और बबली', 'गुरू', 'सरकार राज' और 'रावण' जैसी फिल्में की हैं.

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai Wedding Album: मांगलिक ऐश्वर्या की सच में पेड़ से हुई थी शादी? जानें सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget