एक्सप्लोरर

'देव डी' के बाद अभय देओल की हो गई थी इतनी बुरी हालत, 1 साल तक न्यूयॉर्क में करते रहे ये काम

Abhay Deol Interview: हाल ही में अभय ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म देव डी को करने के बाद वो अल्कोहल एडिक्ट हो गए थे. वो फिल्म के बाद भी इसके किरदार से निकल नहीं पाए थे.

Abhay Deol Shocking Revelation: अभिनेता अभय देओल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. अभय देओल अपनी नई वेब सीरीज ट्रायल बाय फायर को लेकर सुर्खियों में हैं. यह वेब सीरीज 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड पर बेस्ड है. 1997 में दिल्ली के एक सिनेमाघर में आग लग गई थी. इसी कहानी को इस वेब सीरीज के जरिए लोगों के सामने पहुंचाया जाएगा. अभय देओल अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है. हाल ही में अभय देओल ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं. 

फेम से थी नफरत 
Mashable India को दिए गए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्हें आखिर क्यों फेम से नफरत हो गए थी. साथ ही एक फिल्म की शूटिंग के बाद उन्हें रोजाना शराब पीने की भी लत लग गई थी. ताजा इंटरव्यू में अभय देओल ने कहा, "क्योंकि मैं एक फिल्मी परिवार में पला-बढ़ा हूं. मैंने एक बच्चे के रूप में प्रसिद्धि को करीब से देखा. मुझे यह पसंद नहीं आया क्योंकि इससे आपकी निजता चली जाती है. आपके बारे में बहुत कुछ लिखा जाता है. मैं वास्तव में प्रसिद्धि और मीडिया से नफरत करता था, क्योंकि बड़ा होते हुए मैंने अपने परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा हुआ देखा, एक बच्चे के रूप में पूछे जाने पर, 'क्या यह सच है, क्या यह सच है?' इससे मुझे गुस्सा आता था". 

हर रोज पीते थे शराब 
वे आगे कहते हैं, "तुम्हारे पापा फिल्मों में काम करते हैं, तुम्हारे चाचा बड़े स्टार हैं. जाहिर है कि वह हैं. उनके बारे में जो कुछ भी लिखा जाता था वह सब मुझसे स्कूल में पूछा जाता था. मैंने बहुत सारे लोगों को परिवार के आसपास देखा है. वे दोस्त नहीं थे बल्कि फायदे के लिए थे". इसके साथ ही एक्टर ने अपनी सुपरहिट फिल्म देव डी के बारे में भी बात की. अभय ने बताया कि देव डी का किरदार निभाने के बाद वे तकरीबन एक साल तक इस कैरक्टर से खुद को निकाल नहीं पाए थे. उन दिनों वे न्यूयॉर्क में रहा करते थे. अभय ने बताया, ''देव डी की भूमिका जो मैंने की, मैं उससे बाहर नहीं आ पाया. इसलिए एक साल तक मैंने वही किया जो देव डी ने फिल्म में किया. हालांकि मैं देव से थोड़ा बेहतर था. मैं सड़कों पर फटे कपड़ों में नहीं था. लेकिन मैं हर दिन पागलों की तरह पीता था. मैंने कुछ बहुत अच्छे दोस्त बनाए हैं, इसलिए मुझे कुछ बातें याद हैं.

ये भी पढ़ें: 

RRR की स्कीनिंग पर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर टीम के लिए कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget