एक्सप्लोरर

22 साल पहले अमिताभ संग काम करने वाले थे आमिर, अब जाकर हुआ सपना साकार

कम ही लोगों को पता होगा कि आज से 22 साल पहले आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार एक ही फिल्म में साथ काम करने जा रहे थे. उस वक्त 'दिल' और 'बेटा' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके इंद्रकुमार इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी थे और इस फिल्म को डायरेक्ट भी करने जा रहे थे.

मुम्बई : कम ही लोगों को पता होगा कि आज से 22 साल पहले आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार एक ही फिल्म में साथ काम करने जा रहे थे. उस वक्त 'दिल' और 'बेटा' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके इंद्रकुमार इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी थे और इस फिल्म को डायरेक्ट भी करने जा रहे थे. उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी फेवरिट हीरोइन माधुरी दीक्षित को भी इस फिल्म के लिए साइन कर लिया था. आमिर, अमिताभ और माधुरी की मौजूदगी में फिल्म का ऐलान और मुहूर्त भी कर दिया गया था, मगर ये फिल्म मुहूर्त के आगे नहीं बढ़ी. इस तरह पहली बार साथ आनेवाली आमिर और अमिताभ की जोड़ी सिनेमाई पर्दे पर साथ आते-आते रह गयी. 22 साल‌ बाद आमिर और अमिताभ दोनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्ता' में पहली बार साथ दिखायी देंगे. ट्रेलर के लॉन्च के मौके पर दोनों मौजूद थे. आमिर ने इस मौके अमिताभ के साथ 'रिश्ता' नहीं बन पाने और अब तक अमिताभ के साथ काम‌ नहीं कर पाने के बारे में बात की.22 साल पहले अमिताभ संग काम करने वाले थे आमिर, अब जाकर हुआ सपना साकार आमिर ने कहा, 'रिश्ता' नाम की फिल्म बहुत पहले अनाउंस हुई थी और कई वजहों से नहीं बनी. ऐसा मौका आया था, मगर वो (जैसा सोचा था) हुआ नहीं. और तब से अब तक मैं इंतज़ार ही कर रहा था कि मुझे ये मौका‌ (अमिताभ के साथ काम करने का) मिले." अमिताभ ने कहा, "ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आमिर के साथ काम करने का मौका मिला." अमिताभ ने आमिर के हरफनमौला किस्म की शख्सियत की तारीफ करते हुए कहा, दरअसल,‌ मैं बताना चाहता हूं कि आमिर खान केवल आमिर खान ही नहीं हैं. ये प्रोड्यूसर भी हैं, डायरेक्टर भी हैं, राइटर भी हैं, म्यूजिक डायरक्टर भी हैं, डिस्ट्रीब्यूर भी हैं, मार्केटिंग जीनियस भी हैं, एक्जीबिटर भी हैं और स्क्रीनप्ले राइटर भी हैं। इसके बाद जाकर ये एक ब्रिलिंयट एक्टर भी हैं. तो इनके साथ मुकाबला करना बड़ा मुश्किल हो जाता है." इसके बाद अमिताभ ने मजाकिया लहजे में आमिर से शिकायत करते हुए कहा, "मैं कबसे इनसे कह रहा हूं‌ कि भाईसाहब, आप एक फिल्म का आप निर्देशन कीजिए, हमें कहीं एक छोटा सा रोल दे दीजिए... पीछे झंडा उठाने का, ये मान ही नहीं रहे हैं." अमिताभ के इस तंज पर आमिर खान ने जवाब देते हुए कहा, "अमितजी के साथ काम करने से मना करने की मेरी हिम्मत ही नहीं है." बहरहाल, अमिताभ ने आमिर को और शर्मिंदा करते हुए कहा, "आमिर को मैंने दो-तीन आइडिया भी दिया कि इसपर कोई कहानी बनाओ, तो ये कहते हैं कि 'अच्छा सोचता हूं' और इस तरह सोचते सोचते इस पर कई बरस बीत गये."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget