एक्सप्लोरर

लाइव किचन-कई वैनिटी की डिमांड को लेकर यंग एक्टर्स पर भड़के आमिर खान, बोले- 'करोड़ों कमाकर भी जरुरत का पैसा नहीं दे पा रहे'

आमिर खान ने यंग एक्टर्स के टेंट्रम को लेकर बात की. उन्होंने एक्टर्स को लताड़ लगाई. आमिर खान का कहना है कि यंग एक्टर्स प्रोड्यूसर्स से अनरियलिस्टिक डिमांड करते हैं.

सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही यंग एक्टर्स की अनरियलिस्टिक डिमांड को लेकर क्लास लगाई है. आमिर का मानना है कि अपनी जरुरतों का पैसा एक्टर्स को खुद पे करना चाहिए, न कि वो अपने प्रोड्यूसर्स पर इसका बोझ डालें. आमिर खान ने कहा, 'स्टार्स को पहचान मिलनी चाहिए, लेकिन उस प्वॉइंट पर नहीं जहां वो प्रोड्यूसर्स को परेशान करना शुरू कर दें.' 

कोमल नहाटा के साथ पॉडकास्ट में आमिर ने कहा, 'एक सिस्टम था कि सेट पर प्रोड्यूसर्स स्टार्स के ड्राइवर और हेल्प का पेमेंट करते थे. लेकिन मुझे ये प्रैक्टिस अजीब लगती है. मुझे लगता था कि ड्राइवर और हेल्प तो मेरे लिए काम कर रहे हैं तो प्रोड्यूसर्स इसका पैसा क्यों भरे? अगर प्रोड्यूसर पर्सनल स्टफ का पैसा भरेंगे तो फिर उन्हें मेरे बच्चों की स्कूल फीस भी भरनी चाहिए? ये कहां जाकर रुकेगा?'

आमिर खान ने ड्राइवर और हेल्प के लिए प्रोड्यूसर से नहीं लिए पैसे

आमिर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि प्रोड्यूसर्स को सिर्फ उतना खर्चा करना चाहिए जितना फिल्म के लिए जरुरत है. इसमें मेकअप, हेयर और कॉस्ट्यूम आता है. लेकिन मेरे पर्सनल खर्चे जैसे ड्राइवर और हेल्प का देने का क्या मतलब. ये फिल्म में कैसे योगदान दे रहा है? वो मेरे लिए काम कर रहे हैं. मुझे उन्हें पैसा देना चाहिए, खासतौर पर जब मैं अच्छा कमा रहा हूं. मैं पहले दिन से क्लियर था कि कोई भी प्रोड्यूसर मेरे ड्राइवर और हेल्प का पैसा नहीं देंगे. इस बात को 37 साल हो गए हैं.'

आमिर ने यंग एक्टर्स की लगाई क्लास
आगे आमिर ने कहा, 'आज के समय के स्टार्स भी ड्राइवर को खुद पे नहीं करते हैं. वो अपने प्रोड्यूसर्स को कहते हैं कि ड्राइवर का पैसा भरें. इतना ही नहीं प्रोड्यूसर्स एक्टर के स्पॉटबॉय का पैसा भी भर रहे हैं. वो यहीं नहीं रुकते हैं वो ट्रेनर्स और कुक के लिए भी पैसे लेते हैं. मैंने सुना है कि उन्हें लाइव किचन चाहिए होती है सेट पर और उम्मीद करते हैं कि प्रोड्यूसर पे करे. वो किचन और जिम के ए कई वैनिटी की भी डिमांड करते हैं. आप जो कमा रहे हो सारा पैसा कहां जा रहा है. करोड़ों में कमाकर भी अपनी जरुरतों का पैसा नहीं भर पा रहे हैं. ये इंडस्ट्री के लिए दुखद और खतरनाक है. ये शर्मनाक है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget