एक्सप्लोरर

बेटी इरा संग ज्वाइंट थेरेपी ले रहे आमिर खान, एक्टर बोले- 'हम दोनों अपने रिश्ते को...'

Aamir Khan-Ira Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी बेटी इरा की समस्याओं को सुलझाने के लिए अब उनके साथ जॉइंट थेरेपी ले रहे हैं. एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात की है.

Aamir Khan On Taking Joint Therapy With Daughter Ira: आमिर खान बॉलीलुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर हैं और उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है. आमिर खान ने अपने अब तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है. हालांकि प्रोफेशनल लाइफ में बेहद सक्सेसफुल अभिनेता की पर्सनल लाइफ इतना आसान नहीं रही है. आमिर न केवल दो तलाक से गुजर चुके हैं, बल्कि उनकी बेटी इरा के साथ भी उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं. हाल ही में आमिर ने खुलासा किया कि वह और इरा जॉइंट थेरेपी ले रहे हैं

बेटी इरा खान संग ज्वाइंट थेरेपी ले रहे आमिर खान
आमिर खान हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर अपनी बेटी इरा खान और डॉ. विवेक मूर्ति के साथ बातचीत के लिए पहुंचे थे. अभिनेता ने भारत में फैले मिसकंसेप्शन के बारे में बात की कि थेरेपी लेने का मतलब 'मानसिक समस्याएं' होना है. आमिर के मुताबिक, इससे लोगों को लगा कि उन्हें इस बात को छिपाने की जरूरत है कि वे थेरेपी ले रहे हैं.

आमिर ने थेरेपी के बारे में अपना विश्वास जाहिर करते खुलासा किया कि यह उनके लिए बहुत मददगार रही है. आमिर ने कहा,"थेरेपी बहुत मददगार है. मुझे लगता है कि उसने (इरा ने) मुझे उस रास्ते पर धकेल दिया. मैं स्ट्रॉन्गली किसी को भी थेरेपी की सिफारिश करूंगा, जिसे इसकी जरूरत महसूस होगी? यह मेरे लिए मददगार रही है, वास्तव में, इरा और मैंने ज्वाइंटली थेरेपी भी शुरू कर दी है हम दोनों अपने रिश्ते को बेहतर बनाने और सालों से चले आ रहे मुद्दों पर काम करने के लिए एक थेरेपिस्ट के पास जाते हैं."

इरा भी थेरेपी पर अपने पिता के दृष्टिकोण से सहमत थी. उन्होंने आगे कहा कि अपने माता-पिता के साथ एक मजबूत बॉन्ड डेवलेप करने पर काम करना बहुत अहम है.

बच्चों की जिंदगी से गैरमौजूद रहने पर आमिर ने अफसोस जाहिर किया था
वहीं रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट "चैप्टर 2" पर एक बातचीत में, आमिर खान ने अपने बच्चों की लाइफ से गैरमौजूद रहने पर अपना अफसोस जाहिर किया था. उन्होंने खुलासा किया था कि इसी वजह से उन्हें फिल्म उद्योग छोड़ने का फैसला लेना पड़ा था.

आमिर ने बताया था कि महामारी ने उन्हें अपनी प्रायोरिटी पर एक कठोर पॉइंट ऑफ व्यू दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने के वजह से वे अपने तीन बच्चों - इरा, जुनैद और आज़ाद – की लाइफ के अहम पलो को जी नहीं पाए.

बच्चों को लेकर आमिर ने क्या कहा था?
अपनी गैरमौजूदगी के दौरान अपने बच्चों द्वारा झेले गए संघर्षों को याद करते हुए आमिर ने गहरा अफसोस जाहिर किया था. उन्होंने शेयर किया था, ''इरा उस वक्त डिप्रेशन से जूझ रही थीं, अब वह काफी बेहतर हैं. लेकिन तब उसे मेरी जरूरत थी. जुनैद अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं. उसने अपना जीवन मेरे बिना जीया है. और अब शायद वो अपनी जिंदगी का बड़ा कदम अपने करियर की तरफ उठा रहे हैं. अगर मैं इस वक्त उनके साथ नहीं हूं तो फिर बात ही क्या है?' आजाद अब 9 साल के हैं. अगले 3 सालों में वह टीनएज हो जाएगे. उनका बचपन वापस नहीं आएगा."

बता दें कि इरा और जुनैद आमिर खान और उनकी एक्स पत्नी रीना दत्ता के बच्चे है. 2002 में आमिर और इरा का तलाक हो गया था. वहीं आमिर की दूसरी एक्स पत्नी किरण राव से उनका एक बेटा आज़ाद राव खान है. आमिर और किरण ने जुलाई में अलग होने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें- Badshah Concert: बादशाह ने झुककर जोड़े हाथ फिर हानिया आमिर को लगाया गले, पाक एक्ट्रेस बोलीं- हीरो है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितबंर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितबंर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हेटगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा
कोर्ट केस की वजह से इमेज खराब करने वालों पर भड़के राजपाल यादव, बोले- आज भी एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी क्लिक करवाता हूं
इमेज खराब करने वालों पर भड़के राजपाल, बोले- आज भी एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी क्लिक करवाता हूं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget