एक्सप्लोरर

गौरी ने मनाया फिर भी आमिर ने शाहरुख खान के घर नहीं खाया था खाना, इस वजह से लिया था ऐसा फैसला

Bollywood Kissa: आमिर खान एक बार शाहरुख खान के घर पहुंचे थे तब उन्होंने शाहरुख के घर खाना खाने से मना कर दिया था. जानते है कि इसके पीछे आखिर क्या वजह थी?

Bollywood Kissa: बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. एक ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड में 80 के दशक में की थी तो एक ने 90 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री ली. शाहरुख और आमिर दोनों ही 90 के दशक के टॉप एक्टर्स रहे और आज भी उनका ये रुतबा कायम है.

अक्सर ही बॉलीवुड सेलेब्स को एक दूसरे के घर पर भी देखा जाता है. कोई सामरोह हो या कोइ पार्टी हो तब किसी सेलब के घर अन्य सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिलता है. एक बार आमिर भी शहरुख के घर पर रखी गई एक पार्टी में पहुंचे थे. हालांकि तब आमिर ने शाहरुख के घर पर खाना खाने से मना कर दिया था. शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने भी आमिर को खाने के लिए मनाया लेकिन वे नहीं माने. हालांकि इसके पीछे एक खास वजह थी.

शाहरुख के घर टिफिन लेकर पहुंचे थे आमिर
गौरी ने मनाया फिर भी आमिर ने शाहरुख खान के घर नहीं खाया था खाना, इस वजह से लिया था ऐसा फैसला

बात है उस समय की जब शाहरुख खान के घर पर एप्पल के सीईओ और अमेरिकन कारोबारी टिम कुक पहुंचे थे. शाहरुख ने उनके लिए एक पार्टी होस्ट की थी. शाहरुख ने आमिर को भी बुलाया था. जो किस्सा हम आपको बता रहे हैं वो आमिर खान ने खुद एक बार सुनाया था.

आमिर खान ने एक बुक लॉन्चिंग इवेंट के दौरान बताया था कि, 'एक बार शाहरुख के घर एप्पल के सीईओ टिम कुक आए थे और शाहरुख ने मुझे भी बुलाया था, मैं वहां गया और गौरी ने मुझे भी डिनर करने के लिए कहा, लेकिन मैंने कहा मैं अपना टिफिन साथ लेकर आया हूं और वही खाऊंगा. मेरी इस बात पर गौरी चौंक गईं.'

गौरी खान के मनाने पर भी नहीं माने

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

आमिर ने आगे कहा था कि, 'मेरे इनकार के बावजूद गौरी डिनर के लिए रिक्वेस्ट करने लगीं तो फिर मैंने उन्हें समझाया कि मैं स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रहा हूं. यही वजह है कि इन दिनों मैं वही खा सकता हूं जो लेकर आया हूं. डिनर के समय मैंने अपना टिफिन खोला और सबके साथ खाने लगा. लेकिन मुझे ढेर सारा खाना खाते देख सब हैरान रह गए. मेरा खाना देखकर शाहरुख ने पूछा वेट गेन कर रहे हैं लॉस?'.

दंगल के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रहे थे आमिर

बता दें कि उन दिनों आमिर खान अपनी फिल्म 'दंगल' की तैयारियों में जुटे हुए थे और वे अपने किरदार को देखते हुए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रहे थे. इस वजह से उन्होंने शाहरुख खान और गौरी खान के घर पर पार्टी में शामिल होने के बावजूद खाना नहीं खाया था.

यह भी पढ़ें: 'स्त्री 2' के बाद Thamba से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे अमर कौशिक, जानें कब शुरू होगी आयुष्मान खुराना की फिल्म की शूटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget