एक्सप्लोरर

श्रीदेवी के परिवार का बयान- जितना प्यार श्री को दिया उससे ज्यादा उनकी बेटियों को दें

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, “एक परिवार के तौर पर बीते कुछ रोज हमारे लिए मुश्किल भरे रहे. खासतौर से आज का दिन तो बेहद मुश्किल भरा रहा. हमने एक ऐसे शख्स को खो दिया जो बेहद जल्दी हमें छोड़ गईं.”

नई दिल्ली: हिंदुस्तान की खूबसूरत अदाकार और लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की ‘चांदनी’ श्रीदेवी आज हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से रुखसत हो गईं. श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले के श्मशान भूमि में हुआ. श्रीदेवी को आखिरी विदाई देने के बाद उनके परिवार की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. बयान में परिवार ने कहा कि ये बेहद ही मुश्किल वक्त रहा.

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, “एक परिवार के तौर पर बीते कुछ रोज हमारे लिए मुश्किल भरे रहे. खासतौर से आज का दिन तो बेहद मुश्किल भरा रहा. हमने एक ऐसे शख्स को खो दिया जो बेहद जल्दी हमें छोड़ गईं.”

श्रीदेवी की विरासत का जिक्र करते हुए स्टेटमेंट में आगे लिखा गया, “वो अपने पीछे एक मुख्तलिफ विरासत छोड़ गई हैं. उनके टैलेंट से कोई इनकार नहीं कर सकता, उनकी खूबसूरती बेमिसाल थी और ऑडियंस से जुड़ने की उनकी काबीलियत मशहूर है. इसी तरह परिवार से भी उनका जुड़ाव बेहतरीन था.”

826

परिवार ने इन मुश्किल पलों में लोगों के प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया. बयान में इसका जिक्र करते हुए परिवार ने कहा, ''एक चीज़ जिसने इन मुश्किल दिनों में हमारे हौसले को बनाए रखा वो था सभी की तरफ से मिला साथ और ढ़ेर सारा प्यार. जिसमें पूरे मुल्क और दुनिया के उनके सहयोगी, अनगिनत फैंस, उनका ख्याल रखने वाले उनके दोस्त, सभी शामिल हैं."

बयान के मुताबिक श्रीदेवी को जो ढेर सारा प्यार मिला, वो एक ऐसी याद है, जिसके बारे में परिवार चाहेगा कि उनकी बेटियां खुशी और जाह्नवी इसे आगे ले जाएं. बयान में आगे लिखा गया, “एक औरत जिसे हर किसी का प्यार दिल खोलकर मिला. वो सभी लोग जो श्री (श्रीदेवी) को प्यार करते थे अब उनकी जिंदगी जो कि दोनों प्यारी बेटियों थीं उन्हें श्री जैसा या उनसे भी ज्यादा प्यार दें ताकि उनके दिल में बसा ये दर्द थोड़ा कम हो सके.''

स्टेटमेंट के आखिर में उनके परिवार की ओर से कहा गया, “आइए उनकी आंखों की प्यारी चमक में उनकी मां की याद को रखने में हम उनकी मदद करें और उन्हें ऐसी जिंदगी जीने में मदद करें जिसका सपना श्री ने देखा था.” परिवार ने स्टेटमेंट में मीडिया से उनके निजी जीवन में स्पेस देने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection: आलिया भट्ट की Alpha के आते ही Welcome To The Jungle की हवा टाइट, 6 बजे तक 4 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'अल्फा' के आते ही 'वेलकम टू द जंगल' की हवा टाइट, 6 बजे तक 4 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'अल्फा' में ऋतिक रोशन के कैमियो ने लूटी महफिल, आलिया-शरवरी ने पहली बार पहनी बिकिनी
'अल्फा' में ऋतिक रोशन के कैमियो ने लूटी महफिल, आलिया-शरवरी ने पहली बार पहनी बिकिनी
दुबई में 'ए उड़ी उड़ी' गाने पर झूमे श्रीसंत संग झूमे विवेक ओबेरॉय, वीडियो हुई वायरल
दुबई में 'ए उड़ी उड़ी' गाने पर झूमे श्रीसंत संग झूमे विवेक ओबेरॉय, वीडियो हुई वायरल
'बहुत बकवास फिल्म है...', आलिया भट्ट की अल्फा देखने के बाद ऑडियंस ने क्या कहा? जान लें
'बहुत बकवास फिल्म है...', आलिया भट्ट की अल्फा देखने के बाद ऑडियंस ने क्या कहा?

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, बन गईं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर
सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, बन गईं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget