News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

एक मार्च को रिलीज होगी ‘हामिद’, डायरेक्टर ने कहा- फिल्म लोगों का दिल छू लेगी

इस फिल्म की कहानी हामिद नाम के एक बच्चे के जरिए कही जा रही है. वह अपने लापता पिता की तलाश में है क्योंकि उसकी मां ने बताया है कि उसके पिता अल्लाह के पास चले गए हैं.

Share:

मुंबई: कश्मीर के एक आठ साल के बच्चे की अपने पिता को तलाश करने वाली फिल्म ‘हामिद’ एक मार्च को रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म को यूडली फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन एजाज खान ने किया है. यह फिल्म 20वें मुंबई फिल्म महोत्सव, 2018 में दिखाई जा चुकी है.

खान ने कहा, ‘‘यह जानकार बहुत अच्छा लगता है कि आपने जो मेहनत की है, वह पूरा देश देखेगा. मैं एक ही साथ उत्साहित भी हूं और घबराहट भी हो रही है. यह एक ऐसी कहानी है जिसे दिखाए जाने की जरूरत है और मुझे ऐसा लगता है कि यह फिल्म पूरी दुनिया के लोगों का दिल छू लेगी क्योंकि यह विभन्न फिल्म महोत्सवों में जा रही है.'

इस फिल्म की कहानी हामिद नाम के एक बच्चे के जरिए कही जा रही है. वह अपने लापता पिता की तलाश में है क्योंकि उसकी मां ने बताया है कि उसके पिता अल्लाह के पास चले गए हैं. हामिद को पता चलता है कि अल्लाह का नंबर 786 है और वह उस तक पहुंचने की कोशिश करता है. अपने पिता के पुराने मोबाइल फोन से वह एक नंबर मिलाता है जो सीआरपीएफ के एक जवान अभय को लगता है. हामिद मानता है कि सीआरपीएफ का यह जवान ही अल्लाह है.

हामिद और अभय दोनों का जीवन राजनीति की वजह से बेहद प्रभावित है और दोनों में ही खोने की पीड़ा है. अनजाने तौर पर ही दोनों एक दूसरे से जुड़ते चले जाते हैं और एक-दूसरे की जिंदगी का अहम हिस्सा हो जाते हैं.

इस फिल्म में कश्मीरी बच्चे का किरदार तल्हा अरशद रेशी ने अदा किया है. इसके अलावा रसिका दुग्गल, विकास कुमार और सुमित कौल हैं.

Published at : 12 Feb 2019 08:25 AM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'द ओडिसी' ने 'धमाल 4' की कर दी छुट्टी! 'अल्फा' से 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'द ओडिसी' ने 'धमाल 4' की कर दी छुट्टी! 'अल्फा' से 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

टॉप स्टोरीज

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव

रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा

रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा

FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये

FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये

Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?

Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?